पूल में लेटी बच्ची के ऊपर रेंग रहे 200 मगरमच्छ, तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप

Girl Playing With Crocodiles : अक्सर आप बच्चों को गुड़िया या खिलौनों से खेलते हुए देखते होंगे, लेकिन एक साल की बच्ची को मगरमच्छों के साथ खेलना पसंद है। इसे लेकर एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।

Girl Playing Crocodiles

मगरमच्छों के साथ खेलती नजर आई बच्ची।

Girl Playing With Crocodiles : बच्चे अक्सर डॉल या फिर खिलौनों से खेलते हैं, लेकिन थाईलैंड से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। एक चार साल की बच्ची सैकड़ों नवजात मगरमच्छों के साथ खेलती नजर आ रही है। इस दौरान छोटी बच्ची को डर नहीं लग रहा है। बच्ची ऐसे खेल रही है, जैसे वह मगरमच्छ नहीं खिलौना है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

थाईलैंड की महिला क्वानरुडी सिरीप्रीचा ने जुलाई में अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें 4 साल की बच्ची 200 से अधिक शिशु मगरमच्छों के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही है। पूल में बच्ची लेटी हुई और उसके ऊपर मगरमच्छ चल रहे हैं, जिसे देखकर आप डर जाएंगे, लेकिन बच्ची को डर नहीं लग रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

2 साल की उम्र से मगरमच्छों के साथ खेल रही बच्ची

बच्ची के पेट, हाथ के ऊपर मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह भी खुशी से मगरमच्छों के बच्चों के साथ खेल रही है। इस दौरान वह नहीं डर रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची 2 साल की उम्र से मगरमच्छों के साथ खेल रही है।

विज्ञापन

जानें बच्ची की मां ने क्या कहा?

विज्ञापन

आपको बता दें कि बच्ची की मां थाईलैंड में ही एक मगरमच्छ फार्म चलाती हैं। इसे लेकर उनकी मां का कहना है कि बच्ची एकदम सुरक्षित है, क्योंकि मगरमच्छों के दांत नहीं होते हैं। ऐसे में वो काट नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को नवजात सरीसृपों को पानी के कटोरे में रखना और उन्हें तैरते हुए देखना बहुत पसंद है। सरीसृपों में मगरमच्छ, सांप, छिपकलियां, कछुए शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ