गर्म कार में 7 घंटे तक बैठा रहा बच्चा, 105 डिग्री पहुंचा बॉडी टेंपरेचर, तड़प-तड़पकर हुई मौत

Hot Car Death Case : अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गर्म कार में बैठे एक बच्चे की जान चली गई। वह करीब 7 घंटे तक गाड़ी में बैठा, जिससे उसके शरीर का तापमान 105 डिग्री पहुंचा और उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

hot-car

सांकेतिक तस्वीर।

Hot Car Death Case : अगर आप अपनी गाड़ी में अपने बच्चे को छोड़कर चले जाते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आपके बच्चे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना अमेरिका से सामने आई है, जहां 7 घंटे तक कार में बैठे बच्चे की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने बच्चे की सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं कि कार में कैसे हुई थी बच्चे की मौत?

विज्ञापन

पुलिस के सीनियर ऑफिसरों के अनुसार, 40 वर्षीय जुआनिता पिनन अमेरिका के ओमाहा में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। एक दिन वह अपने साथ में 5 साल के बेटे डायोनिसियो पेरेज को लेकर आई। उसने पार्किंग में अपनी एसयूवी खड़ी की और उसी में अपने बेटे को छोड़कर ब्यूटी पार्लर चली गई। बच्चा करीब 7 घंटे तक कार में बैठा रहा।

विज्ञापन

भीषण गर्मी की वजह से गर्म हो गई थी कार

विज्ञापन

भीषण गर्मी की वजह कार काफी गर्म हो गई थी, जिसमें वह बच्चा बैठा हुआ था। जब सौतेली मां लौटी तो देखा कि उसके बच्चे को तेज बुखार है। उसने अपने बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के शरीर का तापमान 105 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने सौतेली मां को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया। महिला पर बाल शोषण का आरोप लगाया गया। अगर वह इस मामले में दोषी पाई गई तो उसे 20 साल जेल की सजा हो सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे की मौत दुर्घटना से हुई या फिर जानबूझकर की गई। सौतेली मां का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसे 2016 में धोखाधड़ी और चोरी के मामले में दोषी पाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ