---विज्ञापन---

कार रेसिंग इवेंट में एक्सीडेंट, रोमांच देख रहे दर्शकों पर चढ़ गई तेज रफ्तार Car, 7 की मौत

Sri Lanka Car Race Accident: श्रीलंका में कार रेसिंग इवेंट के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसमें 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए हैं।

---विज्ञापन---

Sri Lanka Car Race Accident: कार रेसिंग इवेंट के दौरान बड़े हादसे की खबर सामने आई है। ये हादसा श्रीलंका के उवा प्रांत में हुआ। यहां कार रेसिंग प्रतियोगिता कराई जा रही थी, लेकिन इस दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत की खबर है।

चार ट्रैक असिस्टेंट की मौत

इस हादसे में 23 लोग घायल भी हुए हैं। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चार ट्रैक असिस्टेंट की भी मौत की खबर सामने आई है। दरअसल, सेंट्रल हिल रिसॉर्ट में कार रेसिंग प्रतियोगिता चल रही थी। इस दौरान एक कार अनियंत्रित हो गई। वह ट्रैक से उतरकर दर्शक दीर्घा में पहुंच गई और दर्शकों के परखच्चे उड़ा दिए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पांच साल बाद शुरू हुआ था इवेंट

अहम बात ये है कि यह इवेंट करीब 5 साल बाद शुरू हुआ है। इवेंट 2019 में हुए आत्मघाती हमले के बाद से ही बंद था। इस हमले में 270 लोगों की जान चली गई थी। हर साल इस रेसिंग प्रतियोगिता को श्रीलंका के पारंपरिक नए साल के उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। साल 2019 में हुए हमले के बाद इसका आयोजन नहीं कराने का फैसला लिया गया था। अब एक बार फिर हुई घटना के बाद इस इवेंट को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें: खूबसूरत हसीना बंदूक थामे लड़ रही जंग, कौन है इजराइल की ब्यूटी क्वीन जिस पर हुआ अमेरिका में हमला

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

करीब 1 लाख लोग मौजूद थे

आपको बता दें कि इस इवेंट को श्रीलंका की सेना आयोजित कराती है। बताया जा रहा है कि इस इवेंट के दौरान करीब 1 लाख लोग मौजूद थे। जैसे ही कार दुर्घटना हुई, लोगों में अफरातफरी मच गई। वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। इस हादसे से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें कार रेसिंग और लोगों की चिंता को देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: बंदर को बैलगाड़ी चलाते देखा तो दे दिया ट्रेन सिग्नल चलाने का काम, 9 साल में नहीं की एक भी गलती

---विज्ञापन---

First published on: Apr 21, 2024 11:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola