Shooting in Mexico: मैक्सिको के बार में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 4 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत

UP Crime News
विज्ञापन

Shooting in Mexico: मैक्सिकन राज्य गुआनाजुआतो में एक बार में गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, रात करीब नौ बजे हथियारों से लैस कुछ लोग बार में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग की। अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि बुधवार को सेलाया के बाहर अपासियो एल ऑल्टो शहर में लोगों पर गोलियां चलाईं।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में पांच पुरुष और चार महिलाएं मारे गए और दो और महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं की हालत स्थिर है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Advertisment

 

विज्ञापन

पिछले महीने गोलीबारी में 12 लोगों की हुई थी मौत

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर दो पोस्टर भी मिले हैं जो एक आपराधिक समूह की ओर इशारा करते हैं। बता दें कि गुआनाजुआतो एक औद्योगिक केंद्र है। यहां पिछले महीने, इरापुआटो शहर में एक बार में 12 लोगों की मौत हो गई थी। सितंबर में पास में हुई एक गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

बता दें कि मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने 2018 में पदभार ग्रहण के दौरान हिंसा पर लगाम लगाने की बात कही थी। इसके बाद 2022 में हत्याओं में थोड़ी गिरावट आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ