लीबिया में बड़ा विमान हादसा, तुर्की से लौटते समय प्लेन क्रैश, आर्मी चीफ समेत 5 की मौत

नए साल से पहले लीबिया में बड़ा हादसा हो गया। लीबिया में एक प्लेन क्रैश हुआ जिसमें लीबिया के आर्मी चीफ समेत कई लोगों की मौत हो गई।प्रधानमंत्री दिबेबा ने इसे एक दुखद दुर्घटना करार दिया और कहा कि यह दुर्घटना मंगलवार को उस समय हुई जब अधिकारी तुर्की की यात्रा से लौट रहे थे।

Libya plane crash

नॉर्थ अफ्रीका के देश लीबिया में बड़ा विमान हादसा हो गया। तुर्की से लौटते समय सेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में लीबिया के आर्मी चीफ की मौत हो गई। प्लेन में आर्मी चीफ के अलावा चार अन्य अधिकारी भी सवार थे। भीषण हादसे में उनकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन

दुर्घटना में मारे गए अन्य लोगों में थल सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अल-फितौरी गरीबिल, सैन्य विनिर्माण प्राधिकरण के निदेशक महमूद अल-कतावी, अल-हद्दाद के सलाहकार मुहम्मद अल-असावी दियाब और एक सैन्य फोटोग्राफर मुहम्मद उमर अहमद महजूब शामिल थे।

विज्ञापन

हादसे पर लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद दिबेबा ने कहा कि तुर्की की राजधानी अंकारा के पास एक विमान दुर्घटना में लीबिया के सेना प्रमुख मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद और चार अन्य लोग मारे गए। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री दिबेबा ने इसे एक दुखद दुर्घटना करार दिया और कहा कि यह दुर्घटना मंगलवार को उस समय हुई जब अधिकारी तुर्की की यात्रा से लौट रहे थे।

विज्ञापन

पीएम ने बयान में कहा कि यह महान त्रासदी राष्ट्र, सैन्य प्रतिष्ठान और सभी लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है, क्योंकि हमने ऐसे लोगों को खो दिया है जिन्होंने ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने देश की सेवा की और अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता का उदाहरण थे।

विज्ञापन

राष्ट्रपति कार्यालय के संचार निदेशालय के प्रमुख बुरहानेटिन दुरान ने एक्स प्लेटफॉर्म पर बताया कि लीबिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मोहम्मद अल-हद्दाद, उनके दल के चार सदस्यों और तीन चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे एक निजी जेट ने बिजली की खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र को आपात स्थिति की सूचना दी और आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ