---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Russia-Ukraine War: अमेरिका का दावा- युद्ध में 1 लाख से अधिक रूसी सैनिक मारे गए या घायल हुए

Russia-Ukraine War: अमेरिका ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के नौवें महीने तक 40,000 यूक्रेनियन नागरिक और 1,00,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं। बता दें कि एक दिन पहले रूस द्वारा युद्ध के मैदान खेरसॉन से सैनिकों को बाहर निकालने के अपने फैसले की […]

---विज्ञापन---

Russia-Ukraine War: अमेरिका ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के नौवें महीने तक 40,000 यूक्रेनियन नागरिक और 1,00,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं। बता दें कि एक दिन पहले रूस द्वारा युद्ध के मैदान खेरसॉन से सैनिकों को बाहर निकालने के अपने फैसले की घोषणा की है।

यूक्रेन ने कहा है कि वह रूस के साथ शांति वार्ता के लिए फिर से तैयार है, लेकिन केवल इस शर्त पर कि रूस यूक्रेन की सभी कब्जे वाली भूमि को वापस कर देगा। बता दें कि खेरसॉन पर रूस ने कब्जा कर लिया था जहां से रूसी सैनिकों की वापसी हो रही है।

अभी पढ़ें Ukraine war: रूस के दूत बोले- यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं

रूसी सैनिकों की खेरसॉन से वापसी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये दिखाता है कि रूस की सेना समस्या से जूझ रही है। बता दें कि खेरसॉन को दो महीने पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आजाद देश घोषित किया था।

---विज्ञापन---

खेरसॉन में अभी भी 40 हजार रूसी सैनिक मौजूद

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने रायटर को बताया कि रूस को खेरसॉन शहर से बाहर निकलने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि रूस के पास अभी भी इस क्षेत्र में 40,000 सैनिक हैं। बता दें कि खेरसॉन प्रांत चार में से एक है जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सितंबर के अंत में कब्जा करने का दावा किया था और अधिकांश देशों ने इसे अवैध करार दिया था।

आक्रमण के शुरुआती दिनों में खेरसॉन रूसी हाथों में पड़ने वाले पहले शहरों में से एक था। यूक्रेन की सेनाएं शहर में आगे बढ़ रही हैं, गांवों को फिर से कब्जा कर रही हैं। कहा जा रहा है कि यूक्रेन की सेना ने दक्षिण की ओर बढ़ते हुए मीलों तक फैली 41 बस्तियों को मुक्त कराया है।

---विज्ञापन---

जेलेंस्की ने रूस के साथ शांति वार्ता की इच्छा जताई

ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को रूस के साथ शांति वार्ता करने की इच्छा जताते हुए कहा कि हमें युद्ध के मैदान में और कूटनीति के माध्यम से जाना होगा ताकि हमारी पूरी जमीन पर, हमारी पूरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमा पर, हमारे झंडे स्थापित हो जाएं।

अभी पढ़ें Russia Ukraine War: यूक्रेन के खेरसॉन शहर से हटेगी रूसी सेना

---विज्ञापन---

इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन के लिए एक नए $400 मिलियन सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की है, जिसमें रक्षा प्रणाली और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल होंगी। बता दें कि कीव हाल ही में रूसी हवाई हमलों से जूझ रहा है।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2022 10:52 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola