India New zealand FTA Deal: भारत ने न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौते पर लगाई मुहर, जानिए क्या होगा फायदा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सहमति बनी है. ब्रिटेन और ओमान के बाद ये तीसरा FTA है जो भारत ने साइन किया है. इस समझौते से दोनों देशों का क्या फायदा होगा, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

India Newzealand FTA Deal

Credit: Social Media

भारत और न्यूजीलैंड ने सोमवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर डील पक्की कर ली है, जिससें दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है. इस समझौते का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात के बाद हुआ. समझौते में सबसे खास है कि कुशल भारतीय कारोबारियों को मिलने वाला वर्क वीजा. डील के मुताबिक व्यापारियों को 5 हजार अस्थाई वर्क वीजा मिलेंगे. साथ ही वर्किंग होलिड वीजा और पढ़ाई के बाद जॉब ऑफर्स को बढ़ावा देने पर भी फोकस किया गया है, जिससे भारतीयों को बेहतर अवसर मिलेंगे. भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसे भारत की के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. अब दोनों देशों ने अगले 5 सालों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की ठानी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा फायदा?

ब्रिटेन और ओमान के साथ हुए समझौतों के बाद इस साल होने वाला ये तीसरा FTA है, जिसके तहत भारत को उनके बाजारों में बिना किसी शुल्क के एंट्री मिलेगी. भारत से न्यूजीलैंड को होने वाले 100% निर्यात पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी. इससे कपड़े, चमड़ा, जूते, समुद्री प्रॉडक्ट्स, रत्न और गहने, हैंडिक्राफ्ट, ऑटोमोबाइल समेत कई चीजों के व्यापार में बड़ा फायदा होने की उम्मीद है. इसके अलावा इंजीनियरिंग, मैन्‍युफैक्‍चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, फार्मास्यूटिकल्स और रसायन जैसे बिजनेस को भी फायदा मिलेगा.

किसानों की बढ़ेगी आमदनी

न्यूजीलैंड भारत में 20 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगा. फ्री ट्रेड डील में एक बड़ा निवेश प्रस्ताव भी शामिल किया गया है, जिसके मुताबिक न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत में 20 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) लाएगा. ये भारत के इंडस्ट्रियल और इकॉनोमिक विस्तार के लक्ष्यों को मजबूती देगा. दोनों देशों के बीच हुई FTA डील से भारत के किसानों को फायदा होगा. न्यूजीलैंड के बाजारों तक भारत के फल-सब्जियां, अनाज, मसाले भी पहुंचेंगे. इससे किसानों की आय में इजाफा होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ