---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Dementia बीमारी से बचाने में मददगार है सेक्स, अमेरिकी प्रोफेसर ने डेढ़ हजार बुजुर्गों पर किया रिसर्च

Sex Can Protect Against Dementia: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनिया भर में डिमेंशिया यानी मनोभ्रंश से 55 मिलियन (5.5) करोड़ लोग पीड़ित हैं। हर साल 10 लाख नए केस सामने आते हैं। इस बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, जो सीधे मस्तिष्क को प्रभावित करती है। इस बीच अमेरिका में मिशिगन […]

---विज्ञापन---

Sex Can Protect Against Dementia: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनिया भर में डिमेंशिया यानी मनोभ्रंश से 55 मिलियन (5.5) करोड़ लोग पीड़ित हैं। हर साल 10 लाख नए केस सामने आते हैं। इस बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, जो सीधे मस्तिष्क को प्रभावित करती है। इस बीच अमेरिका में मिशिगन में होप कॉलेज के प्रोफेसर शैनन शेन का दावा है कि सेक्स डिमेंशिया से बचाव का एक कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि सेक्स डिमेंशिया से बचाने में मदद कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया है कि लोगों को कितनी बार सेक्स करना चाहिए। क्योंकि सेक्स मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर मनोभ्रंश से बचाने में मदद कर सकता है।

मस्तिष्क में बढ़ता है रक्त का प्रवाह

प्रोफेसर शैनन शेन ने कहा कि सेक्स शारीरिक व्यायाम है और व्यायाम मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ा देता है। हालांकि उम्र बढ़ने के कारण संबंध बनाने की क्षमता कम होती जाती है। लेकिन यह मस्तिष्क में एट्रोफी से बचने का एक तरीका हो सकता है। उन्होंने कहा कि 62 से 74 वर्ष के लोगों के लिए सेक्स की गुणवत्ता और चरमोत्कर्ष का मेंटल शॉर्पनेस से सबसे गहरा संबंध है।

---विज्ञापन---

प्रोफेसर का कहना है कि सेक्स से लोगों का हृदय स्वस्थ रहता है। लोगों को खुशी मिलती है। विभिन्न मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य परिणामों के लिए फायदेमंद है।

62 साल से ऊपर के लोगों पर किया रिसर्च

प्रोफेसर की टीम ने पांच वर्षों तक 62 वर्ष से अधिक उम्र के 1,683 अमेरिकियों का अध्ययन किया। उन्होंने उनसे पूछा कि उन्होंने कितनी बार सेक्स किया और उन्हें यह कितना संतोषजनक लगा। ध्यान, स्मृति, सोचने की गति पर परीक्षण किया गया। प्रोफेसर शेन ने कहा कि ऑर्गेज्म पर फीलगुड हार्मोन डोपामाइन का प्रवाह स्मृति से जुड़ी नसों को भी बचाता है।

---विज्ञापन---

जानिए डिमेंशिया के तीन बड़े लक्षण

याददास्त का कमजोर होना: लोग सामान्य चीजों को याद नहीं रख पाते हैं। शुरुआत में लोग इस लक्षण को नजरंदाज करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह समस्या बढ़ती जाती है। उसे यह याद नहीं रहता है कि उसने कौन सी चीज कहां रखी थी। वह दोस्तों के नाम भी भूलने लगता है।

अचानक मूड चेंज होने लगना: अचानक उदास होना या अधिक गुस्से से भर जाना। चिंता, घबराहट और निराशा से भर जाना भी डिमेंशिया का लक्षण है।

---विज्ञापन---

अनुचित व्यवहार करना: इसमें कोई व्यक्ति अचानक शांत हो जाता है या किसी को बेवजह गाली देना शुरू कर देता है। यह समय के साथ बिगड़ता जाता है।

यह भी पढ़ें: मरने के बाद Sudiksha Thirumalesh को मिला नाम, लंदन कोर्ट से मां-बाप ने जीता बड़ा केस

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2023 04:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola