हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टैरिफ विवाद के बीच एस जयशंकर और US विदेश मंत्री रूबियो के बीच बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

टैरिफ विवाद के बीच एस जयशंकर और US विदेश मंत्री रूबियो के बीच बैठक

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय सामानों पर लगाए गए भारी-भरकम आयात शुल्क के बाद पहली बार विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार (22 सितंबर) को वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की.

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने US विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबि से मिलकर अच्छा लगा.

द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा

हमारी बातचीत में वर्तमान चिंता के कई द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई. प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति के लिए निरंतर सहयोग के महत्व पर सहमति हुई. हम संपर्क में बने रहेंगे.’

विज्ञापन

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो से मुलाकात की है. यह मुलाकात न्‍यूयॉर्क में हुई है और दोनों नेताओं के बीच ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब टैरिफ वीजा के मसलों पर दोनों देशों में तनातनी जारी है. जयशंकर इस समय अमेरिका में हैं और वह यहां पर संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र में हिस्‍सा लेंगे जो सोमवार से ही शुरू हो रहा है. महासभा सत्र के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया. 

टैरिफ लगने के बाद दोनों नेताओं की ये पहली बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो के बीच ये पहली मुलाकात थी. अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से 21 सितंबर को ही एक प्रेस रिलीज जारी कर दोनों की मुलाकात के बारे में बताया गया था. यह मीटिंग भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के निरंतर प्रयास का हिस्सा है, जो हाल के महीनों में तनावपूर्ण हो गए थे, लेकिन अब सुधार के संकेत दे रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola