हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस में दिखी भारत की ताकत, जानिए क्या बोले पीएम मोदी

PM Modi in India-Cyprus CEO Forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 4 दिवसीय यात्रा के तहत साइप्रस पहुंचे। यहां उन्होंने भारत-साइप्रस सीईओ फोरम में हिस्सा लिया। इस फोरम में पीएम मोदी ने भारत की आर्थिक ताकत का शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
भारत-साइप्रस सीईओ फोरम में पीएम मोदी (X)

PM Modi in India-Cyprus CEO Forum: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपनी 4 दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी रविवार (स्थानीय समय) को साइप्रस के लिमासोल में पहुंचे। यहां उन्होंने भारत-साइप्रस सीईओ फोरम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने भारत की आर्थिक ताकत और विकास की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने भारत-साइप्रस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि आज के समय में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। बहुत जल्द ही यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाली है। भारत आज के समय में विश्व की सबसे तेज़ बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसके लिए भारत के पास एक बेहतरीन नीति है।

भारत में डिजिटल क्रांति और UPI 

भारत में डिजिटल क्रांति पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत में डिजिटल क्रांति हुई है। दुनिया का 50 प्रतिशत डिजिटल लेन-देन UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए भारत में होता है। भारत के लिए डिजिटल चेंज एक बड़ा बदलाव रहा है। इसकी वजह से देश में फाइनेंशियल इंक्लूजन और इनोवेशन को बढ़ावा मिला है। इस दौरान पीएम मोदी ने फ्रांस की तरह साइप्रस को भी UPI शामिल करने के लिए चल रही बातचीत का स्वागत करते हुए कहा कि फ्रांस जैसे कई देश UPI से जुड़े हुए हैं। इसमें साइप्रस को शामिल करने पर बातचीत चल रही है, जिसका वह स्वागत करते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: PM Modi Cyprus Visit: पीएम मोदी के साइप्रस दौरे से तुर्की की बढ़ेगी टेशन, जानिए यात्रा का उद्देश्य

भारत का मैन्युफैक्चरिंग मिशन

इस दौरान पीएम मोदी ने देश की बढ़ती आर्थिक ताकत और विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत नए मैन्युफैक्चरिंग मिशन, समुद्री और बंदरगाह विकास, जहाज निर्माण और तेजी से बढ़ते सिविल एविएशन जैसे सेक्टर पर खास फोकस कर रहा है। भारत सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए मैन्युफैक्चरिंग मिशन शुरू किया है। इस मिशन का फोकस इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, बायोटेक और ग्रीन डेवलपमेंट जैसे सेक्टर पर हो रहा है। इस मिशन का उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए ग्लोबल सेंटर बनाना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola