पाकिस्तान में महिला पत्रकार की पिटाई, स्कूल मालिक समेत 3 संदिग्ध गिरफ्तार, सरकार के जांच के आदेश

Pakistan Woman Journalist Beaten Video Viral: पाकिस्तान की महिला पत्रकार को बुरी तरह पीटा गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। वहीं सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामला परीक्षाओं में अनियमितताओं से जुड़ा है।

Pakistan Woman Journalist Beaten By People

महिला पत्रकार को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वे अस्पताल पहुंच गईं।

Pakistan Woman Journalist Beaten Up: पाकिस्तान में महिला पत्रकार की पिटाई की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। स्कूल के मालिक समेत 3 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिंध प्रांत के गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर ने मामले में एक्शन लेते हुए मंत्री मुहम्मद अली को संबंधित अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

सिंध प्रांत के कोरंगी इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हसन सरदार खान को भी पिटाई मामले की जांच करके जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश मिला है। बता दें कि कराची में 10वीं की परीक्षाओं में अनियमितताओं का मामला है। नकल कराने वाले लोगों ने मिलकर महिला पत्रकार को पीटा है, क्योंकि वे मुखबिर से गुप्त सूचना मिलने पर जांच करने मौके पर गई थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्कूलों में अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं का आलम

ARY की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह लोगों की भीड़ महिला पत्रकार को पीट रही है? कोरंगी के एक स्कूल में घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, कराची के स्कूलों में मैट्रिक की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन एग्जाम में नकल कराने और अन्य प्रकार की अनियमितताएं बरतने की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं।

छात्र शिक्षा विभाग से स्कूलों में फर्नीचर की कमी होने की शिकायत भी कर चुके हैं। एग्जाम शुरू होने से पहले पेपर लीक होने की खबर भी आई थी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कराची (BSEK) ने कुछ दिन पहले 9वीं और 10वीं के एनुअल एग्जाम कराए थे। उस दौरान बिजली गुल होने से गर्मी में पेपर देने की शिकायत छात्रों ने की थी। शिकायतों की भनक महिला पत्रकार को लगी थी और उन्होंने जांच शुरू की थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान के सांसद ने खेली थी शिक्षा स्तर की पोल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सांसद सैयद मुस्तफा कमाल ने बीते दिनों देश की संसद ने धुंआधार स्पीच दी थी। इस स्पीच में उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोली थी। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया था कि अकेले सिंध प्रांत में 70 लाख बच्चे स्कूल नहीं जाते। पूरे देश में 2.62 करोड़ बच्चे स्कूल एजुकेशन से वंचित हैं। देश और राज्य की सरकारें सो रही हैं। उन्हें रिपोर्ट के आंकड़ों से कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ