---विज्ञापन---

Video: माता के भजन गाते-गाते 3 की मौत, लुधियाना में जगराते का मंच गिरने का वीडियो वायरल

Ludhiana Jagran Incident Video : पंजाब के लुधियाना में जागरण के दौरान दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Ludhiana Jagran Incident Video : पंजाब में नवरात्रि के अवसर आयोजित जागरण में हुई एक भयावह घटना का वीडियो सामने आया है। नवरात्रि के अवसर पर माता के भक्त एकत्रित होकर भजन गा रहे थे तभी भीषण हादसा हुआ और कम से कम दो लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि जागरण के दौरान आंधी आ गई थी, जिसके बाद हादसा हुआ।

घटना पंजाब के लुधियाना में शनिवार देर रात हुई, देवी जागरण के लिए पंडाल लगवाया गया लेकिन जागरण के दौरान ही मंच के ऊपर लाइट के लिए लगाया गया स्टैंड गिर पड़ा। स्टैंड के नीचे दो महिलाएं दब गईं, जिनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं, घायलों में अधिकतर बच्चे हैं।

---विज्ञापन---

जागरण के दौरान हुई घटना का वीडियो वायरल

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जागरण में गा रही महिला सिंगर आयोजकों को हिरासत में लिया है। साथ ही जागरण के सामान को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे आंधी के बाद लोग उठकर घर जाने लगे लेकिन आयोजक और सिंगर ने सभी से यह कहते हुए बैठने के लिए कहा कि कुछ नहीं होगा।

---विज्ञापन---

इसी बीच आंधी थोड़ी सी तेज हो गई। आंधी के तेज होते ही स्टेज टूट गया और सामने बैठे दर्शकों पर गिर पड़ा। इससे चीख पुकार मच गई लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, स्टैंड लोहे का था तो उसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हुई और दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : कनाडा में भारतीय किरायेदार का सामान फेंक घर से निकाला, वीडियो देख भड़के लोग

---विज्ञापन---

ओउलसी ने कहा कि कार्यक्रम करने से पहले सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नही किया गया था। इसके साथ ही जबप्राकृतिक आपदा आई तो उन्हें जाने से भी रोक लिया। जिम्मेदार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।वहीं सिंगर पल्लवी रावत ने कहा कि मैं तो कार्यक्रम के लिए गई थी, आंधी आई लाइट का फ्रेम नीचे गिरा, इसमें मेरी क्या गलती है?

First published on: Oct 06, 2024 02:34 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola