कनाडा में नौकरी का 'खौफनाक' सच; रेस्टोरेंट के बाहर वेटर बनने के लिए लाइन में लगे दिखे 3000 भारतीय

Indians Video Viral on Social Media: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भारतीयों को लाइन में लगे देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में लाइन में लगने की वजह बताई गई है और इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट भी खूब कर रहे हैं।

Indians in Line Outside Canada Restaurant

ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद इंटरव्यू देने आए।

3000 Indians in Line For Waiter Job: हर साल लाखों भारतीय विदेश में पढ़ाई करने का सपना लेकर कनाडा जाते हैं। इनमें से ज्यादा नौजवान वहां नौकरी करके पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला करके जाते हैं, लेकिन कनाडा में नौकरी तलाश करना आसान काम नहीं है। सपने देखने का हक सभी को है, लेकिन इस सपने की हकीकत कुछ और ही है।

विज्ञापन

जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर और मामले के बारे में जानकर आप कहेंगे कि वाकई सपनों से बाहर की दुनिया बेहद अलग है। वायरल वीडियो में हजारों भारतीय छात्रों को कनाडा में रेस्टोरेंट के बाहर वेटर की नौकरी के लिए कतार में खड़े दिखाया गया है। करीब 3000 भारतीय इस नौकरी के लिए आए।

विज्ञापन

वेटर और सर्विस स्टाफ की नौकरी चाहिए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @MeghUpdates नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट को कैप्शन दिया गया है कि सुंदर सपनों के साथ भारत छोड़कर कनाडा जाने वाले छात्रों को गंभीर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है! कनाडा के तंदूरी फ्लेम रेस्टोरेंट के बाहर छात्रों की लंबी कतार लगी है।

विज्ञापन

इनमें ज्यादातर भारतीय हैं, जो बेसब्री से नौकरी के लिए इंटरव्यू का इंतजार कर रहे हैं। वे लोग रेस्टोरेंट में वेटर और सर्विस स्टाफ की जॉब के लिए इंटरव्यू देने आए हैं। लाइन में लगे अगमवीर सिंह ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि दोपहर 12 बजे के आसपास आया था और लाइन बहुत लंबी थी। इंटरनेट पर अप्लाई किया था। लोग यहां यूं ही आ रहे हैं। लगता नहीं कि यहां नौकरियों की कोई गुंजाइश है।

विज्ञापन

वीडियो पर कमेंट भी निराश करने वाले आए

एक अन्य युवक ने कहा कि यह बहुत बुरा है। हर कोई नौकरी की तलाश में है और किसी को भी ठीक से नौकरी नहीं मिल रही है। कई दोस्तों के पास अभी नौकरी नहीं है और वे 2-3 साल से यहां हैं। वहीं इस फुटेज के वायरल होने के बाद इस पर लोगों की टिप्पणियां भी आ रही हैं। एक X यूजर ने कमेंट किया कि यह उन लोगों के लिए कठोर वास्तविकता है, जो सोचते हैं कि कनाडा दूध और शहद की भूमि है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतने सारे छात्रों को ऐसी विकट परिस्थिति में देखना निराशाजनक है। एक यूजर ने टिप्पणी की कि शायद यही समय है कि भावी छात्र अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और ऐसा कदम उठाने से पहले 2 बार सोचें। एक यूजर ने सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि इतने सारे युवाओं को नौकरी खोजने के लिए संघर्ष करते देखना दिल दहला देने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ