Earthquake News: पाकिस्तान में लगे भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 तीव्रता, ताजिकिस्तान था केंद्र

earthquake news

earthquake news

विज्ञापन

Earthquake News: पाकिस्तान में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में कहा कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रविवार दोपहर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में पाया गया। भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर बताई गई। बता दें कि हाल ही में इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले भी पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा (केपी), पंजाब और गिलगित बाल्टिस्तान के कई शहरों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ