---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पर्यटकों में मचा हड़कंप, अमेरिका उठाने जा रहा ये कदम

Operation Sindoor: पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद हड़कंप मचा हुआ है। अब विदेशी पर्यटक भी अपने देश लौटने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कई शहरों में तो एयरपोर्ट सेवा बंद होने से विदेशी पर्यटक फंस गए है और अपने के दूतावास से संपर्क कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। अब विदेशी पर्यटक भी अपने देश लौटने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कई शहरों में तो एयरपोर्ट सेवा बंद होने से विदेशी पर्यटक फंस गए है और अपने के दूतावास से संपर्क कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने अपने सभी नागरिकों को वापस लौटने का निर्देश जारी किया है, लेकिन एयरपोर्ट बंद होने के चलते अमेरिकी लोग वहां फंस गए हैं।

अमेरिका भेज सकता है स्पेशल फ्लाइट 

बताया जा रहा है कि अपने नागिरकों को लाने के लिए अमेरिका स्पेशल फ्लाइट पाकिस्तान भेज सकता है। इसी तरह ब्रिटेन, दुबई, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आस्ट्रेलिया, बांगलादेश समेत यूरोप और एशिया के अन्य देशों के नागरिकों ने भी पाकिस्तान छोड़ना शुरू कर दिया है। कुछ विदेशी पर्यटक तो निकल गए हैं, लेकिन सैकड़ों अभी भी फंसे हुए हैं। इस बीच भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने पर इन देशों को भी अपने नागरिकों की चिंता सता रही है। ये देश भी अपने नागरिकों को लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट पाकिस्तान भेज सकते हैं।

---विज्ञापन---

लाहौर, इस्लामाबाद और कराची में सैकड़ों पर्यटक फंसे 

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लाहौर इस्लामाबाद और कराची में सैकड़ों विदेशी पर्यटक फंसे हैं। इन तीनों शहरों के एयरपोर्ट बंद हैं। इसके चलते पर्यटकों में बैचेनी बढ़ गई है। करीब 48 घंटे तक एयरपोर्ट को बंद किया गया है, लेकिन हालात को देखते हुए समय को बढ़ाया जा सकता है। इस बीच पर्यटकों पाकिस्तान में मौजूद अपने देश के दूतावास में संपर्क कर रहे हैं। पर्यटक काफी डरे हुए हैं और किसी भी हालत में अपने देश लौटना चाहते हैं।

First published on: May 08, 2025 08:06 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola