दुनिया में बांग्लादेश की साख पर लगा धब्बा! US वीजा मिलना हुआ मुश्किल, पहले जमा कराने होंगे 1800000 टका

अमेरिकी दूतावास ने एक नया नियम लागू करने की घोषणा की है, जिसके तहत 21 जनवरी 2026 से सभी बांग्लादेशी नागरिकों को B-1/B-2 (बिजनेस और ट्रैवल) वीजा के लिए अधिकतम 15,000 डॉलर (लगभग 18 लाख टका) का बांड जमा करना अनिवार्य होगा.

VISA (1)

बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक उथल-पुथल और अल्पसंख्यकों (हिंदू-ईसाई) के खिलाफ हिंसक घटनाओं के बाद दुनियाभर में भारत के पड़ोसी मुल्क की साख पर गहरा असर पड़ रहा है. जिसका परिणाम ये हुआ कि अब दुनिया के कई देश बांग्लादेशी नागरिकों को वीजा देने से कतरा रहे हैं. सोमवार को अमेरिकी सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेशियों के लिए वीजा नियमों को सख्त कर दिया है.

विज्ञापन

अमेरिका ने बांग्लादेश को दिया झटका

अमेरिकी दूतावास ने एक नया नियम लागू करने की घोषणा की है, जिसके तहत 21 जनवरी 2026 से सभी बांग्लादेशी नागरिकों को B-1/B-2 (बिजनेस और ट्रैवल) वीजा के लिए अधिकतम 15,000 डॉलर (लगभग 18 लाख टका) का बांड जमा करना अनिवार्य होगा. अमेरिका की तरफ से यह कदम देश में अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद उत्पन्न अस्थिरता और हिंसा की घटनाओं से उपजी चिंताओं के बाद उठाया गया है.

विज्ञापन

धोखाधड़ी से रहें सावधान!


महत्वपूर्ण बात यह है कि वीजा इंटरव्यू से पहले बांड का भुगतान करने से वीजा की गारंटी नहीं मिलेगी. दूतावास ने चेतावनी भी दी है कि तीसरे पक्ष की थर्ड पार्टी वेबसाइट पर एडवांस पेमेंट करने से बचें, क्योंकि आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं. साथ ही, इंटरव्यू से पहले किया गया कोई भी पेमेंट वापस नहीं किया जाएगा.

क्या वापस होगा पेमेंट?


अगर वीजा धारक इन शर्तों का पूरी तरह पालन करता है, तो बांड की राशि वापस लौटा दी जाएगी. इस नियम से बांग्लादेशी यात्रियों के लिए अमेरिका जाने की राह और कठिन हो गई है. कई लोगों का मानना है कि यह कदम अवैध आप्रवासन और वीजा उल्लंघन की बढ़ती आशंकाओं का परिणाम है. बांग्लादेश सरकार की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे देश की छवि पर ‘काला धब्बा’ करार दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ