चिली के जंगल में भीषण आग, 18 लोगों की मौत और 50000 बेघर, राष्ट्रपति ने की आपातकाल की घोषणा

Wildfire in Chile: चिली के जंगल बुरी तरह धधक रहे हैं और आग ने अब तक 18 लोगों की जान ले ली है. हजारों लोग पलायन को मजबूर हैं. सरकार ने इमरजेंसी की घोषणा करके लोगों को रेस्क्यू और शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है, वहीं कुंदरा गैस प्लांट तक आग को पहुंचने न देने का निर्देश भी फायर कर्मियों को दिया गया है.

Chile Wildfires

चिली के जंगल बुरी तरह धधक रहे हैं और आग भीषण गर्मी के कारण लगी है.

विज्ञापन

Massive Wildfire in Chile: चिली में कॉन्सेप्सियन के पास पेन्को जंगल में भयंकर आग लगी है, जिससे अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं. आग में जहां कई जानवर मारे जा चुके हैं, वहीं हजारों एकड़ वन संपदा का नुकसान भी हुआ है. 20000 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू भी कर लिया गया है. आग जिस जंगल में भड़की है, उसके पास इंदुरा गैस प्लांट भी है, जिससे लीकेज का खतरा भी अब मंडराने लगा है.

हजारों एकड़ा वन संपदा जलकर हुई राख

बायोबियो और नुबल इलाकों में जंगल की आग के कारण हालात बेहद खराब हैं. बायोबियो और नुबले में अब तक लगभग 8500 हेक्टेयर वन संपदा राख हो चुकी है और इसके आस-पास रहने वाले करीब 50 हजार लोग पलायन कर चुके हैं. बायोबियो क्षेत्र के पेन्को शहर के महापौर रोड्रिगो वेरा ने बताया कि तेज हवा और भीषण गर्मी के कारण आग और ज्यादा विकराल होती जा रही है. जहां आग भड़की हुई है, वहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस (100 डिग्री फारेनहाइट) से ऊपर पहुंच गया है, जो दमकल कर्मियों के लिए भी खतरनाक है.

विज्ञापन

प्रभावित इलाकों में आपातकाल घोषित

चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने बायोबियो और नुबले इलाकों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. दोनों इलाको एक दूसरे से सटे हैं और राजधानी सैंटियागो से करीब 500 किलोमीटर दूर दक्षिण में बसे हैं. चिली के सुरक्षा मंत्री लुइस कॉर्डेरो ने बताया कि आग ने जहां लोगों के घरों को जला दिया, वहीं कारें भी गर्मी से पिघलकर खराब हो गईं. कई चर्च भी जल गए हैं, जिनके अंदर से लोगों के शव बरामद किए गए हैं. आग से निकलने वाले धुंए र जानवरों के जलने की दुर्गंध ने अलग से लोगों को परेशान कर दिया है.

गैस प्लांट ने बढ़ाई सरकार की चिंता

बता दें कि चिली की सरकार और वन अधिकारी इंदुरा गैस संयंत्र को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि अगर आग यहां तक पहुंची तो सरंक्षित ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट या बड़े पैमाने पर गैस रिसाव होने की आशंका है, जो जानलेवा साबित हो सकता है. लोगों ने नारंगी आसमान, घने धुएं और भयंकर आग की तस्वीरें वायरल की हैं, जो अग्निकांड की भयावहता का सबूत हैं. कुछ क्षेत्रों में स्कूल और सार्वजनिक सेवाएं बाधित हो गई हैं और अस्पताल स्थिति बिगड़ने पर मरीजों को शिफ्ट करने की तैयारी में हैं. लोगों को सलाह है कि वे धुएं के संपर्क में आने से बचें, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों को इससे बचाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ