पहलगाम आतंकी हमले के बाद चीन की एंट्री, भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर की ये अपील

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। इस बीच चीन की भी एंट्री हो गई। चीन भारत और पाकिस्तान के बीच शांति कराना चाहता है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद चीन की एंट्री, भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर की ये अपील
विज्ञापन

पूरे देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि सस्पेंड कर दिया और उनका वीजा रद्द कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। आइए जानते हैं कि चीन ने क्या कहा?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने दोनों देशों को शांति बनाए रखने की सलाह दी है। चीन ने सोमवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान संयम बरतेंगे और वह उन सभी उपायों का स्वागत करता है, जो स्थिति को शांत करने में मदद करेंगे। चीन पाकिस्तान का दोस्त है। इस तनाव के बीच पाकिस्तान चीन की शरण में गया।

Advertisment

पाकिस्तान ने पहलगाम हमले में अपनी भूमिका से किया मना

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते आतंकियों ने 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हमला बोला था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने 3 संदिग्ध आतंकियों में से 2 की पहचान पाकिस्तानी के रूप में की है, लेकिन इस्लामाबाद ने इस अटैक में किसी भी भूमिका से इनकार किया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही भारतीय सेना की ओर से जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सफाया किया जा रहा है।

बॉर्डर पर पाक की गोलीबारी का भारत ने दिया जवाब

भारतीय सेना ने रविवार की रात को बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना चौकियों से ‘बिना उकसावे’ के हथियारों से की गई गोलीबारी का जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने एक अलग बयान में कहा कि उसने पिछले 3 दिनों में 71 इस्लामी आतंकवादियों को मार गिराया है, जो अफगानिस्तान सीमा से देश में घुसने की कोशिश कर रहे थे। साथ भारतीय सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया और कई घरों में छानबीन की। अधिकारी ने बताया कि अब तक कम से कम 9 घर ध्वस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ