Nobel Prize से Maths कैटेगरी क्यों है गायब? जानें नोबेल पुरस्कार के बारे में और भी कई दिलचस्प बातें

BeFunky-photo (50)

Alfred Nobel File Photo

विज्ञापन

Nobel Prizes Announced : नोबेल पुरस्कारों की घोषणा करने का समय आ गया है, जिसके लिए दुनिया भर से नए वैज्ञानिकों, लेखकों, अर्थशास्त्रियों और मानवाधिकार नेताओं के नाम भेजे जा रहे हैं, जिन्होंने मानवता के लिए बलिदान किया है। बता दें कि वर्ष 1901 से, आविष्कारक(inventor) अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर पुरुषों, महिलाओं और संगठनों को उनके काम के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाते रहे हैं, जिससे मानव जाति को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। इस वर्ष के पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा सोमवार, 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक की जा रही है। यहां, हम इस आर्टिकल में पुरस्कारों के बारे में कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – तालिबान के उत्पीड़न से परेशान होकर पलायन कर रहे अफगान नागरिक, इस्लामाबाद से 800 शरणार्थी हिरासत में

Advertisment

मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन के कानूनों(1974 से) के मुताबिक, यह पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जा सकता, लेकिन अगर किसी व्यक्ति की अक्टूबर में पुरस्कार की घोषणा के समय और दिसंबर में औपचारिक पुरस्कार समारोह के बीच मृत्यु हो जाती है तो उसे सम्मानित किया जा सकता है। बात दें कि इस कानून के पहले, केवल दो लोगों ने मरणोपरांत नोबेल जीता था।

नोबेल पुरस्कारों में महिलाएं

पुरस्कार के आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ दशकों में विजेताओं के बीच महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। 60 महिला नोबेल पुरस्कार विजेता, अभी भी कुल पुरस्कार विजेताओं का लगभग छह प्रतिशत हैं, हालांकि अब चीजे बेहतर हो रही हैं। वर्ष 2000 के बाद से, 31 महिलाओं को सभी श्रेणियों के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जो पिछले दो दशकों की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है। 2009 में, पांच महिलाओं को नोबेल पुरस्कार मिला, जिसमें अर्थशास्त्र में पहली महिला पुरस्कार विजेता अमेरिकी एलिनोर ओस्ट्रोम भी शामिल थीं। अर्थशास्त्र में सबसे कम 2.2 प्रतिशत महिला पुरस्कार विजेता हैं, वहीं विज्ञान पुरस्कारों में 3.7 प्रतिशत महिला पुरस्कार विजेता हैं।

विज्ञापन

हालांकि साहित्य के मामले में अभी भी बड़े पैमाने पर पुरुषों का दबदबा है, पुरस्कार विजेताओं में 14.2 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि शांति पुरुस्कारों में महिलाओं की स्थिति थोड़ी संतोषजनक है, जिसमें वे 16 प्रतिशत हैं।

नोबेल पुरस्कारों से गणित गायब

इस बात पर लंबे समय से बहस चल रही है कि गणित (Mathematic) के लिए कोई पुरस्कार क्यों नहीं बनाया गया। लंबे समय से अफवाहें थीं कि ऐसा इसलिए था क्योंकि अल्फ्रेड नोबेल के प्रेमी का गणितज्ञ गोस्टा मिट्टाग-लेफ़लर के साथ संबंध था, लेकिन 1980 के दशक में, उस सिद्धांत को खत्म करने में सक्षम थे।

विज्ञापन

तो कोई पुरस्कार क्यों नहीं है?

1895 में, जब नोबेल ने अपनी डायरी लिखी, जिसमें कहा गया था कि स्वीडन में एक गणित पुरस्कार पहले से ही मौजूद था और उन्हें दूसरे पुरस्कार की कोई आवश्यकता नहीं थी। 20वीं सदी की शुरुआत में, जनरल साइंस, सार्वजनिक तौर पर वैज्ञानिक पक्ष में था।

भव्य पुरस्कार समारोह

पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर की शुरुआत में की जाती है, लेकिन पुरस्कार समारोह हर साल 10 दिसंबर को ओस्लो और स्टॉकहोम में होते हैं, जो पुरस्कार निर्माता और आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की 1896 की मृत्यु की सालगिरह है। स्टॉकहोम में, जहां चिकित्सा, फिजिक्स, केमेस्ट्री, साहित्य और अर्थशास्त्र के पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार समारोह के बाद सिटी हॉल में राजा कार्ल XVI गुस्ताफ और रानी सिल्विया, डिप्लोमेटिक कोर, शिक्षाविदों सहित लगभग 1,300 मेहमानों के लिए एक शानदार भोज का आयोजन भी किया जाता है। यूक्रेन में युद्ध के कारण 2022 से रूस के राजदूत को स्टॉकहोम समारोह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बीच नॉर्वे के नोबेल संस्थान ने सभी राजदूतों(ambassadors ) को आमंत्रित करने की अपनी नीति बरकरार रखी है।

विज्ञापन

(AFP से इनपुट के साथ)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ