बकरीद पर आसिम मुनीर की नापाक हरकत, LoC पर सैनिकों से की मुलाकात, कश्मीर पर कही ये बात

Asim Munir Kashmir statement: पाकिस्तान ने बकरीद पर एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत की सीमा चौकियों का दौरा किया। इस दौरान मुनीर ने कहा कि कश्मीर मसले का समाधान वहां की जनता और यूएन काउंसिल के प्रस्तावो के अनुरूप होना चाहिए।

Asim Munir Kashmir statement

आसिम मुनीर (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

Asim Munir LoC Visit: पाकिस्तान ने बकरीद पर एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने सैनिकों से बात करते हुए कहा कि आपने हाल ही में भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मुनीर ने कश्मीर राग अलापते हुए कहा कि कश्मीरी जनता का न्यायसंगत और साहसी संघर्ष कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुनीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान वहां की जनता और यूएन के संबंधित प्रस्तावों के अनुरूप ही होना चाहिए।

आसिम मुनीर ने एलओसी पर स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया और वहां पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तान सेना की तारीफ करते हुए कहा कि आपने हाल ही मे दुश्न सेना को धूल चटा दी। मुनीर ने जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि अपनों से दूर रहकर ईद मनाना इसका प्रतीक है कि उनके लिए देश की सेवा ही सबसे सर्वोपरि है।

Advertisment

पाक सेना की फिर की झूठी तारीफ

पाक सेना प्रमुख ने एक बार फिर अपने जवानों के सामने झूठी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने हाल ही में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुनीर ने कहा कि कश्मीरी जनता का न्याय संगत और साहसी संघर्ष भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कश्मीर विवाद का समाधान वहां की जनता की आकांक्षाओं और यूएन काउंसिल के प्रस्ताव पर आधारिता होना चाहिए।

कश्मीर एजेंडा विदेश नीति का अहम हथियार

बता दें कि कश्मीर एजेंडा पाकिस्तान की विदेश नीति का अहम हथियार बन गया है। जब-जब वह दबाव या अंदरूनी राजनीति में फंसता है तब-तब वह कश्मीर राग अलापना शुरू कर देता है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने 6 और 7 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। इसके बाद भारत ने अगले 4 दिनों तक सैन्य ऑपरेशन चलाते हुए पाकिस्तान के 12 से ज्यादा एयरस्पेस तबाह कर दिए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ