---विज्ञापन---

दुनिया

आतंकी पन्नू की हत्या के आरोप में निखिल गुप्ता दोषी साबित, अमेरिका में मिली 24 साल की सजा

US अटॉर्नी जे क्लेटन ने कहा कि निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क शहर में एक US नागरिक की हत्या की साजिश रची थी। उसने (निखिल) सोचा कि इस देश के बाहर से वह बिना किसी सजा के किसी को मार सकता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author Written By: vishal.angrish Updated: Feb 14, 2026 10:47

अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू की हत्या के मामले में आरोप तय हो गए हैं। मामले में गिरफ्तार किए गए निखिल गुप्ता ने कोर्ट में गुनाह कबूल कर लिया है। हत्या की साजिश रचने के आरोप में कोर्ट ने निखिल को 24 साल की सजा सुनाई है। अमेरिका के न्यूयॉर्क के अटॉर्नी ऑफिस के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट न्यूयॉर्क ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी।

US अटॉर्नी जे क्लेटन ने कहा कि निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क शहर में एक US नागरिक की हत्या की साजिश रची थी। उसने (निखिल) सोचा कि इस देश के बाहर से वह बिना किसी सजा के किसी को मार सकता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह अमेरिकियों के बोलने की आजादी के अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन वह गलत था और उसे सजा मिलेगी।

---विज्ञापन---

निखिल गुप्ता पर हत्या के लिए भाड़े पर हत्या, भाड़े पर हत्या करने की साजिश और न्यूयॉर्क शहर में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के प्रयासों के संबंध में धन शोधन की साजिश का आरोप लगाया था। तीनों मामलों में निखिल को दोषी साबित कर दिया गया है। गुप्ता ने अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश सारा नेटबर्न के समक्ष दोषी ठहराया।

यह भी पढ़ें: खामेनेई का खात्मा, सत्ता परिवर्तन, परमाणु-मिसाइल प्रोग्राम का अंत… डोनाल्ड ट्रंप ने बताए ईरान पर अटैक के ठोस कारण

---विज्ञापन---

FBI के असिस्टेंट डायरेक्टर रोमन रोज़हाव्स्की ने कहा कि निखिल गुप्ता एक US नागरिक के खिलाफ भाड़े पर हत्या की साजिश में एक अहम हिस्सा था। यह हत्या US कानून लागू करने वाली एजेंसियों की कार्रवाई की वजह से रोकी गई थी। कहा कि US नागरिक सिर्फ अपनी बोलने की आजादी का इस्तेमाल करने की वजह से इंटरनेशनल दबाव का निशाना बन गए।

बता दें कि मई 2023 में यूनाइटेड स्टेट्स में विक्टिम की हत्या की साजिश रचने के लिए निखिल गुप्ता को को भर्ती किया था। सह-प्रतिवादी विकास यादव के कहने पर निखिल ने एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जिसे वह एक क्रिमिनल साथी मानता था। लेकिन जो असल में DEA (“CS”) के साथ काम करने वाला एक कॉन्फिडेंशियल सोर्स था। ताकि न्यूयॉर्क शहर में विक्टिम की हत्या के लिए एक हिटमैन को कॉन्ट्रैक्ट करने में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें: अब US ने ईरान की ओर भेजा दूसरा विमानवाहक पोत, इसी से गिराई थी वेनेजुएला में मादुरो की सरकार

First published on: Feb 14, 2026 09:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.