भीषण अग्निकांड में जिंदा जले 70 लोग, गैसोलीन टैंकर में भयंकर विस्फोट, नाइजीरिया में हुआ हादसा

Nigeria Gas Tanker Blast: नाइजीरिया में गैंस टैंकर में ब्लास्ट से भीषण अग्निकांड हुआ है, जिसमें जिंदा जलकर 70 लोग मारे गए। एक से दूसरे टैंकर में गैस ट्रांसफर करते समय धमाका होने की चर्चा है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Nigeria Gas Tanker Blast

Nigeria Gas Tanker Blast

विज्ञापन

Nigeria Gas Tanker Blast: नाइजीरिया देश में भीषण अग्निकांड हुआ है। गैसोलीन से भरे टैंकर में अचानक विस्फोट होने से भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें जलकर 70 लोग मारे गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के चीफ हुसैनी ईसा ने अग्निकांड की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसा फ्यूल ट्रांसफर के दौरान हुआ।

नॉर्थ-सेंटर में शनिवार सुबह नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास टैंकर में विस्फोट के बार हुए अग्निकांड को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ लोग जनरेटर का इस्तेमाल करके एक टैंकर से दूसरे ट्रक में गैसोलीन ट्रांसफर करने का प्रयास कर रहे थे कि टैंकर में ब्लास्ट हो गया और आग भड़क गई। इससे गैसोलीन ट्रांसफर करने की कोशिश कर रहे लोग जिंदा जल गए। आग ने आस-पास खड़े लोगों को भी चपेट में ले लिया। वहीं विकराल आग देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई थी।

विज्ञापन

गवर्नर के हादसे की जांच के आदेश

नाइजर के गवर्नर मोहम्मद बागो ने हादसे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि नाइजर राज्य के डिक्को क्षेत्र में गैसोलीन टैंकर से ईंधन चोरी करने की कोशिश चल रही थी, कि अचानक विस्फोन हो गया। धमाके के बाद आग भड़क गई। हादसे में करीब 70 लोग मारे गए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आकर स्थिति का संभाला। पुलिस ने मौके पर मची अफरातफरी को कंट्रोल किया। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की।

आग बुझने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी और सरकार के साथ प्रशासन के अधिकारी भी हालातों का जायजा लेने हादसास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन सफल बनाने वालों को सराहा और पुलिस को आदेश दिए कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

बता दें कि नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में धमाके होना आम बात है। अकसर कोई न कोई टैंकर ब्लास्ट हादसा होता रहता है। सितंबर 2024 में भी हाईवे पर पेट्रोल से भरे टैंकर में ब्लास्ट होने से 48 लोगों की मौत हो गई थी। नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने भी हादसे पर शोक जताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ