Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

ये हैं दुनिया के 8 विनाशकारी भूकंप, चिली में 9.5 की तीव्रता ने मचाई थी तबाही

दक्षिण अफ्रीका के मोरक्को में 8 सितंबर 2023 को आए 7.2 की तीव्रता के भूकंप ने काफी तबाही मचाई। करीब 60 साल बाद इतना विनाशकारी भूकंप आया, जिसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। भूकंप से मोरक्को में करीब 2 हजार लोगों की मौत हुई। यहां विशेष उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ […]

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Sep 10, 2023 12:16
Morocco Earthquake
Morocco Earthquake

दक्षिण अफ्रीका के मोरक्को में 8 सितंबर 2023 को आए 7.2 की तीव्रता के भूकंप ने काफी तबाही मचाई। करीब 60 साल बाद इतना विनाशकारी भूकंप आया, जिसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। भूकंप से मोरक्को में करीब 2 हजार लोगों की मौत हुई।

यहां विशेष उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब भूकंप ने इतनी तबाही मचाई हो। अब से पहले दुनिया में कई देशों में विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं, जिनमें लाखों लोगों की जान चली गई थी, जानिए ऐसे ही 8 विनाशकारी भूकंपों के बारे में…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मोरक्को में अब तक भूकंप से 2 हजार की मौत; चीख पुकार, आंखों में आंसू, अपनों की तलाश, रुलाने वाली तस्वीरें

1960 में चिली में आया 9.5 तीव्रता का भूकंप

22 मई 1960 चिली के वाल्डिविया में 9.5 की तीव्रता के भूकंप ने धरती हिलाई थी। यह दुनिया का सबसे भयानक भूकंप था। इस दिन 8 लाख लोगों की मौत हो गई थी। करीब 20 लाख लोग विस्थापित हुए थे। 550 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ था।

---विज्ञापन---

1964 में अलास्का में 3 मिनट हिली थी धरती

28 मार्च 1964 को अमेरिका के अलास्का में प्रिंस विलियम साउंड इलाके में 9.2 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसके झटके कनाडा समेत आस-पास के कई इलाकों में महसूस किए गए थे। उस दिन करीब 3 मिनट तक धरती हिलती रही और लाखों लोग मारे गए थे।

गुजरात में 26 जनवरी 2001 को भूंकप आया

भारत में गुजरात के भुज में 26 जनवरी 2001 को 7.7 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे करीब 30 हजार लोगों की जान चली गई थी। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। भुज का कच्छ शहर पूरी तरह से मलबे के ढेर में तब्दील हो गया था।

पाकिस्तान के क्वेटा में 75 हजार की जान गई थी

8 अक्टूबरी 2005 को पाकिस्तान के क्वेटा में 7.6 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। हजारों लोग घायल हुए थे।

फ्रांस के हैती में 80 हजार इमारतें तबाह हुईं

13 जनवरी 2010 को फ्रांस के हैती में 7 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे करीब 80 हजार इमारतें ढह गई थीं। 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

2011 में जापान के फुकुशिमा की धरती हिली

11 मार्च 2011 को जापान के फुकुशिमा में 7.4 की तीव्रता के भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। करीब 18 हजार लोगों की मौत हुई थी। भूकंप के बाद जापान में सुनामी भी आई थी, जिसने जापान को काफी नुकसान पहुंचाया था।

इंडोनेशिया के सुमात्रा में भूकंप मचा चुका तबाही

11 अप्रैल 2012 को इंडोनेशिया के सुमात्रा में भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 8.6 आंकी गई थी और करीब सवा 2 लाख लोगों की जान चली गई थी।

नेपाल में 8.1 की तीव्रता का भूकंप आया था

25 अप्रैल 2015 को नेपाल में भी भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 8.1 थी, जिसके झटके भारत में महसूस किए गए थे। इस भूकंप ने नेपाल में काफी तबाही मचाई थी।

First published on: Sep 10, 2023 12:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.