दक्षिण अफ्रीका में इमारत ढहने के 116 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स

South Africa Building Collapse: दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहान्सबर्ग में इमारत ढहने से 13 लोगों की मौत हो गई। 29 लोगों को इस हादसे के बाद से अब तक जिंदा निकाला जा चुका है। वहीं 29 लोग अभी भी लापता है।

South Africa Building Collapse

इमारत ढहने के बाद बचाव अभियान में जुटे बचाव दल के सदस्य

विज्ञापन

South Africa Building Collapse: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक इमारत ढहने के 116 घंटे बाद बचावकर्मियों से एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया। बचाव दल के लोगों ने जब इस शख्स को बाहर निकाला तो सभी लोगों ने तालियां बजाकर खुशी व्यक्त की। बता दें कि इस हादसे में कम से कम 13 लोग मारे गए थे। जोहान्सबर्ग क्षेत्र के प्रधान एलन विंडे ने एक्स पर कहा कि यह एक चमत्कार है जिसकी हम सभी उम्मीद कर रहे थे।

जोहान्सबर्ग में सोमवार को एक निर्माणधीन इमारत ढह गई थी। इस दौरान इमारत और उसके आसपास करीब 81 लोग काम कर रहे थे। बचाव अभियान के प्रमुख काॅलिन डीलर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब हम एक स्लैब के नीचे गए तो देखा अंदर से किसी शख्स की आवाजें आ रही थी इसके बाद हमनें बचाव अभियान रोक दिया और धीरे-धीरे मलबे को हटाना शुरू किया। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद हमनें शख्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

काॅलिन डीलर ने बताया कि बचाए गए शख्स को इलाज के लिए तुरंत हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बचाव अभियान अभी भी जारी है। मलबा ढहने के बाद से अब तक 29 लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है जबकि 29 लोग अभी भी लापता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ