---विज्ञापन---

मालदीव के मंत्रियों की निकली हेकड़ी, पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले 3 मिनिस्टर सस्पेंड

Maldives Government Suspend Ministers: मालदीव सरकार को पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी के लिए चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Maldives Government Suspend Ministers: मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। मालदीव की सरकार ने अपमानजनक टिप्पणी मामले में रविवार को तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद को निलंबित कर दिया है। मालदीव सरकार को इस मामले में चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब उसके मंत्रियों की हेकड़ी निकलती नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

व्यक्तिगत राय बताकर सरकार ने खुद को किया था अलग

इससे पहले मालदीव सरकार ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया था। सरकार के बयान में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को व्यक्तिगत राय बताया गया था। मालदीव सरकार ने इन निजी विचारों से खुद को अलग कर लिया था। हालांकि वैश्विक दबाव के कारण अब उसे अपने मंत्रियों पर कार्रवाई करनी पड़ी है।

---विज्ञापन---

वहीं इन कमेंट्स के जवाब में भारत की ओर से कहा गया था कि महिला मंत्री मरियम शिउना की टिप्पणी अनावश्यक और अस्वीकार्य है। जबकि मालदीव के पूर्व राष्ट्रपतियों ने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इनमें मोहम्मद नशीद और इब्राहिम सोलिह शामिल हैं।

पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने भारत-मालदीव को अच्छा दोस्त कहकर इन कमेंट्स की भरसक निंदा की थी। भारत में कई फिल्मी सितारों सहित अन्य सेलिब्रिटी भी मालदीव के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।

---विज्ञापन---

चीन के इशारे पर काम करने का आरोप

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इन दिनों अपने देश के लिए फंड्स जुटाने के लिए बीजिंग गए हैं। सुन्नी सलाफी मुस्लिम नेता मुइज्जू भारत विरोधी अभियान के लिए चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने मालदीव से भारतीय सैनिकों को बाहर निकालने के नाम पर वोट मांगे थे। उन्हें नवंबर में चुनाव में इसका फायदा हुआ था। उन्होंने हाल ही भारत के साथ अपने जलक्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण कराने के समझौते को रद्द कर दिया था। कहा जा रहा है कि मुइज्जू चीन के इशारे पर काम कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

आधा दर्जन वेबसाइट डाउन

इससे पहले शनिवार रात मालदीव प्रेसिडेंट समेत आधा दर्जन वेबसाइट डाउन हो गई थीं। सोशल मीडिया यूजर मालदीव की सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम शिउना की जमकर क्लास लगा रहे हैं। मरियम ने पीएम मोदी को जोकर और इजराइल की कठपुतली कहा था। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान भारतीयों को इस दौरान लक्षद्वीप घूमने की अपील की थी। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा से चिढ़कर ये कमेंट्स किए गए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी और मालदीव प्रेसिडेंट की वेबसाइट डाउन, लोग बोले- विदेश नीति की क्लास लें मुइज्जू 

ये भी पढ़ें: मालदीव से ज्यादा खूबसूरत है लक्षद्वीप, मन मोह लेंगे समुद्री किनारे, बनेगा फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन!

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः वाह रे पाक‍िस्‍तान! PoK में 400 रुपये KG गेहूं, भुखमरी की नौबत, उलटे ड्रोन हमले कर रही सरकार

First published on: Jan 07, 2024 06:37 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola