Maldives President Website Down: मालदीव की कल रात आधा दर्जन से अधिक वेबसाइट्स डाउन रहीं। हालांकि इन्हें बाद में रिस्टोर कर लिया गया। लेकिन साइबर एक्सपर्ट की मानें तो यह एक साइबर हमला था। जानकारी के अनुसार मालदीव के प्रेसिडेंट ऑफिस, विदेश मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और अन्य सरकारी विभागों की वेबसाइट ओपन नहीं हुई। कई घंटों तक यह सभी वेबसाइट्स बंद रहीं। इसलिए लोगों को काफी दिक्कतें हुई।
प्रेसिडेंट ऑफिस की वेबसाइट ओपन नहीं होने पर कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि कृपया ध्यान दें! प्रेसिडेंट ऑफिस की वेबसाइट तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रही है। इससे हुई असुविधा के लिए हमें खेद हैं। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। हम वेबसाइट में आ रही तकनीकी दिक्कतों को सही करने में जुटे हैं। कुछ दिनों पहले अल्बानिया में भी साइबर हमले के कारण संसद का कामकाज ठप हो गया था।
पीएम मोदी पर किए भद्दे कमेंट
हालांकि यह घटना तब हुई जब वहां के सरकारी अफसर भारत सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। पीएम मोदी पर भी कई भद्दे कमेंट किए गए हैं। मालदीव की सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को जोकर और इजराइल की कठपुतली बता दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी ही सरकार की क्लास लगा दी। लोगों ने कहा कि देश के प्रेसिडेंट और विदेश मंत्री को सोचना चाहिए।
अपनों के निशाने पर आए प्रेसिडेंट
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने 2 दिन पहले ही लक्षद्वीप की यात्रा पर गए थे। इस पर मालदीव के टाॅप लेवल के अधिकारियों ने पीएम मोदी की आलोचना की थी। इस पर मालदीव की पूर्व ब्यूराक्रेट फराह फैजल ने सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि मालदीव के विदेश मंत्री और प्रेसिडेंट को विदेश की क्लास लेनी चाहिए।