Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

लॉस एंजिलिस के जंगलों की आग बुझाएगा पिंक पाउडर! जानें क्या है विमान से गिरने वाला ये गुलाबी मिक्चर

Los Angeles Wildfire Pink Powder: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में लगी आग के कारण अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। इस आग को बुझाने के लिए पिंक पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Author
Edited By : Sakshi Pandey Updated: Jan 14, 2025 15:54
Los Angeles Wildfire Pink Powder

Los Angeles Wildfire Pink Powder: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में लगी भीषण आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है। पिछले 8 दिन से लॉस एंजिलिस के जंगल धधक रहे हैं। इस आग ने हजारों एकड़ जमीन को जलाकर राख कर दिया है। कई बड़े सेलेब्स के घर भी विरान हो चुके हैं। इस आग से अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। इसी बीच लॉस एंजिलिस से कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं।

पिंक पाउडर से बुझाई जा रही आग

लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए विमानों से पिंक पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए 9 से ज्यादा विमान जंगलों के ऊपर मंडरा रहे हैं। वहीं विमान ने निकलने वाला पिंक पाउडर धुएं की तरह आसमान में उड़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर यह पिंक पाउडर क्या है? क्या इससे जंगलों की आग बुझाई जा सकती है? तो आइए जानते हैं विस्तार से…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 80 घंटे बाद भी क्यों नहीं बुझी कैलिफोर्निया की आग? क्या हॉलीवुड जलकर हो जाएगा खाक?

क्या है पिंक पाउडर?

इस पिंक पाउडर को फायर रिटार्डेंट कहा जाता है। यह अग्निरोधी की तरह काम करता है। इससे आग लगने या जलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। यह पिंक पाउडर एक तरह का गीला पदार्थ होता है, जो ऑक्सीजन को काफी हद तक ब्लॉक कर देता है। इससे आग तेजी से नहीं फैल पाती है और फायर ब्रिगेड आसानी से आग पर काबू पा सकता है।

---विज्ञापन---

पिंक पाउडर कैसे बनता है?

पिंक पाउडर यानी फायर रिटार्डेंट को बनाने के लिए कई तरह के कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पानी, अमोनियम सल्फेट, पोटेशियम सिलिकेट, बोरेट्स, लिग्नोसल्फोनेट्स और जेलिंग एजेंट्स का मिश्रण बनाया जाता है। वहीं बड़ी मात्रा में अमोनियम सल्फेट होने के कारण यह पाउडर प्राकृतिक रूप से काफी खतरनाक भी माना जाता है।

पाउडर का रंग पिंक क्यों है?

अब सवाल यह है कि फायर रिटार्डेंट का रंग पिंक यानी गुलाबी क्यों होता है। इस कैमिकल में जानबूझकर पिंक कलर मिलाया जाता है, जिससे पाउडर जहां कहीं भी गिरे, दमकल कर्मियों को पता चल सके और वो उस जगह की आग तुरंत बुझा सकें। पिंक पाउडर से आग को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और आग धीमी हो जाती है। ऐसे में दमकल कर्मियों के लिए आग पर काबू पाना आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Video: 1.53 लाख बेघर, हर तरफ मची तबाही; 7 दिन बाद भी क्यों नहीं बुझ रही लॉस एंजिलिस की आग?

First published on: Jan 14, 2025 03:54 PM

संबंधित खबरें