Israel Iran War

इजरायल-ईरान की जंग में फंसेगा भारत? पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने की थाली तक होगी महंगी, देखें विशेष रिपोर्ट

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन इस जंग में सबसे बड़ा नुकसान भारत का होगा। भारत के दोनों देशों से अच्छे संबंध हैं और इन अच्छे संबंधों का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ सकता है।

Israel Iran War Impact on India: मध्य पूर्व के 2 देशों इजरायल और ईरान कट्टर दुश्मन हैं। पिछले 2 दिन से दोनों देश एक दूसरे को तबाह करने पर तुले हुए हैं। दोनों देशों के बीच जंग छिड़ी हुई है और जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने इजरायल में काफी तबाही मचाई है। अब इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग से ग्लोबल बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिका समेत कई बड़े देश जंग के मुहाने पर खड़े हैं, क्योंकि ईरान ने खुला ऐलान किया है कि जो भी इजरायल का साथ देगा, ईरान का दुश्मन होगा। इजरायल ने भी ईरान का साथ देने वाले पर हमला करने की बात कही है।

विज्ञापन

ऐसे में इजरायल और ईरान के बीच जंग में भारत फंस गया है, क्योंकि भारत के दोनों देशों से अच्छे संबंध हैं। ईरान कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक और सप्लायर है। ईरान के साथ भारत का आयात-निर्यात भी चलता है। ईरान ने अपना एयर स्पेस भी बंद किया हुआ है। दरअसल, इजरायल का कहना है कि वह ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा। इसलिए इजरायल ने 13 जून की सुबह ईरान पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। ईरान की राजधानी तेहरान, परमाणु ठिकानों, ऑयल डिपो, रिफाइनरी, रक्षा मंत्रालय और रिहायशी इलाकों में हमला किया।

विज्ञापन

ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल की राजधानी तेल अवीव, रक्षा मंत्रालय, ऑयल डिपो पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर तबाही मचाई। इजरायल को ईरान के हमले से काफी नुकसान झेलना पड़ा है। ईरान ने अमेरिका से न्यूक्लियर डील पर बात करने से इनकार भी कर दिया है, जबकि अन्य देश ईरान से बात करने को तैयार हैं, लेकिन अगर दोनों देशों में जंग जारी रही तो सबसे बड़ा नुकसान भारत का होगा, देखें ये स्पेशल रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ