Israel Iran War News Updates: अमेरिका में इजरायल के राजदूत का बड़ा बयान, कहा- ईरान के लिए आसमान खोल दिया

Israel Iran War Updates: इजरायल और ईरान में हालात खराब होते जा रहे हैं। दोनों देश एक दूसरे को बर्बाद करना चाहते हैं। पिछले 48 घंटे से दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे हैं। एक दूसरे के सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों को टारगेट कर रहे हैं। दुश्मनी अपने चरम पर है और और तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है।

Israel Iran War | Benjamin Netanyahu | Ayatollah Khamenei

इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को टारगेट करके हमला किया है।

Israel Iran War News Updates: ईरान और इजराइल में हाहाकार मचा हुआ है। चारों ओर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। पिछले 48 घंटों से दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल-ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से अटैक कर रहे हैं। इजरायल ने ईरान के और ईरान ने इजरायल के रक्षा मंत्रालय को टारगेट किया। इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर भी मिसाइलें दागी। अब दोनों देश रिहायशी इलाकों में मिसाइलें और ड्रोन अटैक कर रहे हैं।

विज्ञापन

हमले से दोनों देशों में मारे गए लोग

इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान और बुशहर शहर में ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी समेत 150 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। 2 दिन के संघर्ष में 138 ईरान निवासी मारे जा चुके हैं। ईरान के 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और 20 से ज्यादा आर्मी कमांडर्स की मौत हुई है। 350 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ईरान 7 राज्यों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर चुक है। ईरान के हमले में इजरायल के 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ईरान ने इजरायल के 3 F-35 फाइटर जेट्स मार गिराने का दावा भी किया है।

विज्ञापन

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव से जुड़े आज दिनभर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान का परमाणु हथियार नहीं बनाने का दावा

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने तेहरान में राजनयिकों के सामने एक बयान दिया और देश के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे, लेकिन न्यूक्लियर प्रोग्राम रखना ईरान का हक है। अमेरिका के साथ छठे दौर की बात होती तो अमेरिका को भरोसा दिलाने का तैयार थे कि परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे, लेकिन इजरायल यह वार्ता होने नहीं देना चाहता। वह नहीं चाहता कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौता हो।

Israel Iran War News LIVE Updates: अमेरिका में इजरायल के राजदूत का बयान

Israel Iran War News LIVE Updates: इजरायल के अमेरिका में राजदूत Yechiel Leiter ने कहा कि हमने ईरान के लिए आसमान को खोल दिया है। ईरान के आसमान पर हमने Air Superiority हासिल कर ली है। हमने ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को निशाना बनाया है। हमने जवाबी हमलों में नुकसान भी झेले हैं। जहां ईरान ने इजरायल में नागरिकों को निशाना बनाया है, हम ईरान में उन लोगों को निशाना बनाना जारी रखेंगे, जो हमें नष्ट करना चाहते हैं।

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान के विदेश मंत्री ने राजदूतों से की मुलाकात

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने विभिन्न देशों के तेहरान स्थित दूतावासों में राजदूतों से मुलाकात की। विदेशी राजदूतों से अरागची ने कहा कि ईरान इजरायल पर हमले जारी रखेगा। उन्होंने ईरान के हमले को आत्मरक्षा बताया और कहा कि अगर इजरायली हमले बंद हुए तो हम भी हमले बंद कर देंगे। ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला बर्दाश्त नहीं कर सकते। ऑयल डिपो और बंदरगाहों पर हमला मजबूरी में करना पड़ा, क्योंकि इजरायल को सबक सिखाना जरूरी था।

Israel Iran War News LIVE Updates: जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन बातचीत के लिए तैयार

Israel Iran War News LIVE Updates: जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ईरान के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल ने बयान जारी करके कहा है कि ईरान पहले बातचीत करने का एक मौका गंवा चुका है, लेकिन उम्मीद है कि ईरान नए प्रस्ताव को स्वीकार करेगा। बातचीत करने का मकसद सिर्फ इतना है कि ईरान यूरोपीय देशों के लिए खतरा न बने।

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान ने इजरायल में मचाई खूब तबाही

Israel Iran War News LIVE Updates: इजरायल ने ईरान पर पहले हमला किया था, लेकिन जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने मुंहतोड़ जवाब दिया और इजरायल में खूब तबाही मचाई। सैटेलाइट तस्वीरों में इजरायल को पहुंचा नुकसान साफ देखा जा सकता है। इजरायल ने 3 तस्वीरें पेश करके तबाही का मंजर दुनिया को दिखाया है।

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान पर हमले में अमेरिका हाथ नहीं

Israel Iran War News LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर ट्वीट लिखा कि ईरान पर हुए हमले में अमेरिका का कोई हाथ नहीं था। अगर ईरान की ओर से हम पर किसी भी तरह से हमला किया जाता है तो अमेरिकी सशस्त्र बल पूरी ताकत के साथ ईरान पर टूट पड़ेंगे। हालांकि हम आसानी से ईरान और इजरायल के बीच एक समझौता करवा सकते हैं और इस खूनी संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं।

Israel Iran War News LIVE Updates: युद्ध बढ़ता देख एक्टिव हुए दुनिया के बड़े नेता

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान-इजराइल युद्ध के बढ़ते आकार को देखते हुए दुनिया के बड़े नेता सक्रिय हो गए हैं। आज से Canada में शुरू हो रही G7 की बैठक से पहले ट्रंप और पुतिन के बीच मध्य पूर्व की स्थिति पर बातचीत हुई। ईरान लगातार इस बात की धमकियां दे रहा है कि वह अमेरिकी और मध्य पूर्व स्थित दूसरे पश्चिमी देशों के एसेट्स को भी निशाने पर लेगा। ईरान द्वारा हमला किए जाने की चेतावनी के बीच तुर्की के राष्ट्रपति ने ट्रंप से बात की और कहा कि ईरान के साथ अमेरिका की परमाणु वार्ता फिर से शुरू होनी चाहिए। कल रात एक बातचीत ईरान के राष्ट्रपति और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच भी हुई है, जिसमें जंग रोकने के मसले पर चर्चा हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

Israel Iran War News LIVE Updates: 2 दिन में तेहरान में मची भीषण तबाही

Israel Iran War News LIVE Updates: तेल अवीव के अलावा सेंट्रल इजराइल के शहरों के रिहायशी इलाके भी ईरान के निशाने पर हैं। बिल्डिंग्स तबाह कर दी गई हैं। लोग बंकर्स में छुपे हैं। बंदरगाह शहर हाइफा में ऑयल डिपो में मिसाइल से लगी आग अभी तक बुझी नहीं है। इजरायली वायुसेना ने भी पिछले 2 दिन में तेहरान में काफी तबाही मचाई है। 20 बड़े ईरानी रक्षा अधिकारियों की मौत हुई। ईरान का मुख्य नतांज परमाणु मुख्यालय ध्वस्त हुआ है।ईरान के 9 टॉप परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। 3 तेल डिपो बर्बाद हुए हैं।

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान की संसद का विशेष सत्र कल

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान की संसद का कल सोमवार को विशेष सत्र लगेगा, जिसमें एक प्रस्ताव पारित करके ईरान खुद को परमाणु अप्रसार संधि से बाहर कर लेगा। ईरान अपना न्यूक्लियर बम बनाना चाहता है और NPT के सदस्य के तौर पर यह थोड़ा मुश्किल होता है।

Israel Iran War News LIVE Updates: इजराइल में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ी

Israel Iran War News LIVE Updates: इजराइल में ईरान के हमले में मारे जाने वाले लोगों और घायलों की संख्या बढ़ गई है। रविवार सुबह ईरान के हमले में मरने वाले इजरायली नागरिकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इनमें 2 बच्चे और 6 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 200 लोग घायल भी हुए हैं। अब तक ईरानी हमलों में इजरायल के 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों का आंकड़ा 300 पार हो गया है।

Israel Iran War News LIVE Updates: इजरायल का यमन पर भी हमला

Israel Iran War News LIVE Updates: इजरायल ने ईरान पर हमला करने के बाद यमन पर भी हमला किया, जिसमें हूती के नंबर 2 के मिलिट्री लीडर Muhammad al-Amri की मौत हो गई। ईरान-इजरायल युद्ध में हूती लड़ाकों ने ईरान की तरफ से युद्ध में शामिल होने का फैसला लिया है, इसलिए इजरायल ने यमन पर हमला किया। तेल अवीव में कल रात 6 जगहों पर भीषण हमले हुए, जिसमें हूती लड़ाकों की मिसाइलों से हुआ नुकसान भी शामिल है।

Israel Iran War News LIVE Updates: इजरायल का गैस रिफाइनरी पर हमला

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान के शहारण ऑयल डिपोट पर इजरायल की सेना ने मिसाइल अटैक किए। ईरान के नसीमशहर में बने दूसरे बड़े ऑयल डिपो पर भी इजरायल ने मिसाइलें दागी। जाम ऑयल रिफाइनरी को भी इजरायली मिसाइलों ने निशाना बनाया। तेहरान में ऑयल डिपो पर भी हमला करने की कोशिश की गई। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल की हाइफा ऑयर रिफाइनरी पर इतना भीषण हमला किया कि आग अभी तक पूरी तरह बूझ नहीं पाई है।

Israel Iran War News LIVE Updates: अमेरिका की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान की राजधानी तेहरान में इजरायल लगातार अटैक कर रहा है। इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने शनिवार को तेहरान को जलाने की धमकी दी थी। जवाब में ईरान ने भी रातभर इजरायल में अलग-अलग जगहों पर मिसाइलें बरसाईं। हमले में 3 इजरायलियों के मारे जाने की खबर है। हालातों को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत इराक छोड़ देने को कहा है। किसी भी हालत में ईरान की यात्रा नहीं करने को भी कहा है।

Israel Iran War News LIVE Updates: डोनाल्ड ट्रंप ने बुलाई आपातकालीन बैठक

Israel Iran War News LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इजरायल ईरान युद्ध पर आपातकालीन बैठक बुलाने की घोषणा की। यह बैठक पेंटागन की बैठक के बाद होने जा रही है। बैठक मुख्य रूप से इस बात पर केंद्रित होगी कि क्या अमेरिका को ईरान के साथ युद्ध में शामिल होना चाहिए? कल रात करीब 3 ड्रोन अटैक इराक में अमेरिकी बेस पर किए गए थे, जिन्हें इंटरसेप्ट कर लिया गया, लेकिन ईरान अब अमेरिकी असेसट्स को नुकसान पहुंचाने पर आमादा है, इस पर भी चर्चा होगी।

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान में 7 एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

Israel Iran War News LIVE Updates: ईरान ने 7 राज्यों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए हैं, जो इजरायली सेना के हमले को नाकाम कर रहे हैं। एक वीडियो में देखा गया कि ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने तेहरान के ऊपर एक इजरायली ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। एक अन्य वीडियो में इजरायली हमलों की नई लहर के बाद Bander Abbas शहर में ईरानी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय होती दिखी। दक्षिणी ईरान के Dezful में इजरायली ड्रोन को मार गिराया गया। दक्षिणी तेहरान के ऊपर भी एयर डिफेंस सिस्टम ड्रोन को नाकाम करते नजर आए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ