Turkey on Boeing 787-8: एयर इंडिया प्लेन क्रैश से कनेक्शन पर तुर्की ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'ये झूठा और गलत...'

Turkey on Boeing 787-8: पिछले दो दिनों से एयर इंडिया प्लेन क्रैश में तुर्की का कनेक्शन सामने आ रहा था। इस पर तुर्की के अधिकारियों ने रविवार को बयान जारी किया है। दरअसल, कहा जा रहा था कि एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का रखरखाव तुर्की टेक्निक द्वारा किया जाता है।

Turkey on Air india Boeing 787-8

फोटो क्रेडिट- ANI

Turkey on Boeing 787-8: 12 जून को अहमदाबाद में एक बेहद दुखद प्लेन हादसा हुआ, जिसमें एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर टेक-ऑफ के कुछ ही पलों मेंहादसे का शिकार हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से केवल एक व्यक्ति जीवित बच पाया है। हादसे में प्लेन में मौजूद लोगों के साथ, वह जिस इमारत पर गिरा, वहां मौजूद कई लोगों की भी जान चली गई। घटना के बाद कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि इस विमान का रखरखाव तुर्की टेक्निक द्वारा किया गया था। हालांकि, तुर्की के अधिकारियों ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

तुर्की ने क्या कहा?

तुर्की ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि एयर इंडिया और तुर्की टेक्निक के बीच जो समझौता हुआ है, वह विशेष रूप से केवल B777 विमानों के रखरखाव से जुड़ा है, न कि B787-8 ड्रीमलाइनर से।’ उन्होंने कहा कि ‘तुर्की टेक्निक ने अब तक एयर इंडिया के किसी भी B787 विमान का रखरखाव नहीं किया है। इसलिए इस बारे में किए जा रहे दावे पूरी तरह निराधार और गलत हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

तुर्की का पहले भी हो चुका है बायकॉट

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भी तुर्की ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ दिया था, जिसके चलते भारत में तुर्की के सामानों का बायकॉट किया गया। भारत में हर व्यापरियों से लेकर कई यूनिवर्सिटी ने भी तुर्की के साथ अपने MoU को तोड़ने का ऐलान किया था। तुर्की से आने वाले सेब और मार्बल पर भी रोक लगा दी गई थी। भारत में तुर्की का बड़े पैमाने पर बिजनेस होता था, बायकॉट के बाद जिस पर काफी असर पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ