चीन में लौटेगा लॉकडाउन! जून के अंत तक एक सप्ताह में 6.5 करोड़ कोविड केस आने का अनुमान
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: चीन में एक बार फिर से कोविड अपना पैर पसार सकता है। शंघाई के हुआशान अस्पताल में संक्रामक रोगों के केंद्र के निदेशक डॉ. झांग वेनहोंग ने कहा कि जून के अंत तक चीन में कोविड का प्रकोप दिखेगा। हालंकि उन्होंने कहा, आर्थिक गतिविधि और जीवन पर प्रभाव नहीं होना चाहिए। पहले भी चीन ने कोरोना के केस आने के बाद कठोर लॉकडाउन लगया था। जिससे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई और व्यापक विरोध हुआ।
उन्होंने कहा कि सबसे हालिया वृद्धि में तीन-चौथाई चीनी लोग प्रारंभिक लहर में संक्रमित नहीं थे। चीनी अधिकारियों को सख्त प्रतिबंधों का विचार पसंद नहीं आया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि बीजिंग आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है।
शिकागो विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डाली यांग ने कहा, “ज्यादातर लोगों ने आखिरी लहर में कोरोना हुआ था। चीन अब कोविड को “क्लास बी” बीमारी मानता है जो कि सबसे जरूरी वर्गीकरण नहीं है।
अप्रैल के बाद से चीन में अधिक कोविड मामले दर्ज किए गए हैं जिसके कारण डॉ. झोंग नानशान ने कहा कि जून के अंत तक चीन में प्रति सप्ताह 65 मिलियन लोग कोविड से संक्रमित हो सकते हैं। चीन ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़े जिरो कोविड नीति को लागू किया। प्रसार को रोकने के लिए सख्त लॉकडाउन, सामूहिक परीक्षण शामिल थे, लेकिन कड़े लॉडाउन ने देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर दिया, जिसने हाल ही में बड़े पैमाने पर विरोध हुआ।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: