---विज्ञापन---

Kabul Blast: कौन थे तालिबानी मंत्री हक्कानी? जिनकी काबुल धमाके में हुई मौत

Afghanistan Kabul Blast : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को आत्मघाती हमला हुआ। इस धमाके में तालिबानी सरकार के मंत्री समेत कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Afghanistan Kabul Blast : अफगानिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी काबूल में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें तालिबानी सरकार के मंत्री की मौत हो गई। साल 2021 में खलील रहमान हक्कानी तालिबानी की अंतरिम सरकार में मंत्री बने थे। मंत्री के भतीजे अनस हक्कानी ने इसकी जानकारी दी। साथ ही मंत्री के बॉडीगार्ड समेत कई लोगों की जान चली गई।

यह धमाका बुधवार को काबुल में स्थित शरणार्थी मंत्रालय के कैंपस में हुआ, जिसकी चपेट में शरणार्थी मंत्री खलील रहमान हक्कानी और उनके 3 बॉडीगार्ड्स सहित कुल 12 लोग आ गए और उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब यह विस्फोट हुआ, उस वक्त मंत्री हक्कानी खोस्त से आए लोगों के एक गुट का स्वागत कर रहे हैं, इसलिए इस हमले में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Kabul Blast: काबुल में मिलिट्री एयरपोर्ट पर जोरदार धमाका, कई लोगों के मरने की आशंका

कौन थे तालिबानी मंत्री खलील रहमान हक्कानी?

---विज्ञापन---

खलील रहमान हक्कानी तालिबान की अंतरिम सरकार के मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के चाचा थे। अगस्त 2021 में उन्हें अफगान में बनी तालिबान की अंतरिम सरकार में शरणार्थियों का कार्यवाहक मंत्री बनाया गया था। अमेरिका के विदेश विभाग के मुताबिक, वे हक्कानी नेटवर्क के सीनियर लीडर थे, जो एक उग्रवादी गुट है। 20 साल के युद्ध के दौरान उन पर बड़े हमलों का आरोप लगा था।

यह भी पढ़ें : Kabul Bomb Blast: काबुल में फिर आत्मघाती हमला, 46 महिलाओं और लड़कियों समेत 53 की मौत

---विज्ञापन---

यह एक टारगेटेड हमला था

मंत्रालय कैंपस में ये धमाका कैसे हुआ और इसके पीछे किसका हाथ है? तालिबानी सरकार के आदेश पर सुरक्षा बलों की टीम इसकी जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि यह एक आत्मघाती हमला था। इस्लामिक स्टेट और तालिबान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच यह एक टारगेटेड हमला है। हालांकि, किसी संगठन ने अभी तक इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 11, 2024 05:53 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola