Video: नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा चैलेंज! भीख मांग कर एक दिन में कितनी होगी कमाई?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक लड़का भीख मांगने का खास चैलेंज लेता नजर आ रहा है। आइए इस वीडियो के बारे में जानते हैं।

Video (2)
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में भीख मांग रहा क्रिएटर

इस वीडियो में इंस्टाग्राम पर एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने फॉलोअर्स के लिए भिखारी का रूप धारण किया। उसने कोलकाता की सड़कों पर भीख मांगी, ताकि देख सके कि वह एक दिन में कितना कमा सकता है। पंथा देब ने वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था कि 24 घंटे भीख मांगने की चैलेंज।

वीडियो में इन्फ्लुएंसर ऑडियंस को अपना आइडिया बताता है और फिर फटी हुई टी-शर्ट और जींस पहने हुए एक पुल के नीचे बैठ जाता है। पैसे मांगते समय वह अपने हाथ में एक कटोरा भी रखता है।

इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि राहगीर उसके भीख मांगने पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग उसे पैसे देते हैं, वहीं कुछ  उसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने अपनी इस कमाई से जो पैसा कमाया है, उसे एक बुजुर्ग बेघर महिला को दे दिया।आप यहां वो वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

वीडियो पर आए कई कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं, जहां कुछ ने इसका मजाक बनाया है तो कुछ लोगों ने कंटेंट क्रिएटर की तारीफ भी की है।  एक यूजर ने इसका मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘नया स्टार्टअप आइडिया’। वहीं दूसरी यूजर ने कहा, ‘आप अपने समय का उपयोग कुछ उपयोगी काम करने में क्यों नहीं करते।
इस पोस्ट पर 166000 व्यूज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ