भारत पर लगेगा 500% टैरिफ? ट्रंप ने बिल को दी मंजूरी, जानें क्या कह रहे हैं अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम

US Tariff on India: अमेरिका ने भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगाने की तैयारी कर ली है. संकेत मिले हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वालों का टैरिफ बढ़ाने से संबंधित एक बिल पर साइन भी कर दिए हैं. यह जानकारी खुद अमेरिकी सीनेटर ने दी है, जबकि भारतीय राजूदत ने अमेरिकी प्रशासन को भारत से रूस की तेल खरीद के बारे में अपडेट दे दिया है.

tariff, india, america

अमेरिका ने भारत पर पहले से ही 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है.

Tariff on India News: भारत पर अब 500 फीसदी टैरिफ लगने की खबर सामने आई है. अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने इसके संकेत दिए हैं. वहीं अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने उन्हें भारत की रूस से तेल खरीद के बारे में बता दिया है. उन्होंने बताया है कि भारत ने रूस से तेल की खरीद कम कर दी है. क्वात्रा ने उनसे आग्रह किया है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भारत की तेल खरीद करे में बताएं और भारतीय आयात पर लगे टैरिफ को कम करने के लिए कहें.

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप ने साइन किया बिल

अमेरिका सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन रूस से तेल खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई से जुड़ा बिल उन्होंने साइन कर दिया है. बिल में रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर करीब 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान किया गया है और रूस से तेल खरीदने वालों की सूची में भारत भी शामिल है तो ऐसे में अमेरिका का 500 प्रतिशत टैरिफ भारत पर भी लग सकता है, जिससे भारी नुकसान होगा.

इस बिल को दी है ट्रंप ने मंजूरी

ग्राहम ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई और उन्होंने बताया कि बाइपार्टिन रशिया सेंक्शन बिल को मंजूरी दे दी है. इस बिल पर वे सीनेटर ब्लूमेंथल समेत कई लोगों के साथ काम कर रहे थे. यह बिल यूक्रेन के समर्थन का काम करेगा, क्योंकि पुतिन सिर्फ बातें कर रहे हैं, शर्तें रख रहे हैं और निर्दोष लोगों का खून बहा रहे हैं. इस बिल के तहत राष्ट्रपति ट्रंप टैरिफ लगाकर उन देशों को सजा देने का काम करेंगे, जो रूस से तेल खरीदकर पुतिन की वार मशीन में पैसा डाल रहे हैं.

विज्ञापन

बिल पर सीनेट में होगी वोटिंग

ग्राहम ने कहा कि इस बिल के लागू होने के बाद चीन, भारत और ब्राजील समेत कई देशों पर लगा टैरिफ बढ़ जाएगा, जो रूस से तेल खरीद रहे हैं. इस बिल पर अगले हफ्ते सीनेट में वोटिंग हो सकती है. बता दें कि रियल-टाइम डेटा एनालिटिक्स कंपनी ‘केप्लर’ के अनुसार, भारत ने रूस से तेल की खरीद कम कर दी है. दिसंबर 2025 में भारत ने रूस से नवंबर के 18.4 लाख बैरल प्रति दिन से की बजाय 12 लाख बीपीडी कच्चा तेल खरीदा, जो दिसंबर 2022 के बाद अब तक की सबसे कम खरीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ