भारत पर फिर फूटा टैरिफ 'बम', मैक्सिको ने लगाया 50% टैरिफ, जानें कितनी चीजों पर लगेगा टैक्स?

Maxico Tariffs on India: अमेरिका के बाद मैक्सिको ने भारत पर टैरिफ लगा दिया है और टैरिफ साल 2026 में लागू होगा. मैक्सिको ने भारत समेत पूरे एशिया के देशों के टैरिफ लगाने के लिए सीनेट में प्रस्ताव पारित कराया है, जो अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर अलग-अलग होगा.

reciprocal tariffs | maxico | india

मैक्सिको ने अमेरिका की तर्ज पर भारत पर टैरिफ लगाया है.

Maxico Tariffs on India: अमेरिका के बाद मैक्सिको ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ दिया है. मैक्सिको ने भारत और चीन समेत अन्य एशियाई देशों से आने वाले सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. मैक्सिको सीनेट ने टैरिफ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसे साल 2026 में लागू कर दिया जाएगा, यानी एशियाई देशों से आयत होने वाले सामानों पर साल 2026 में 50% टैरिफ लगेगा. करीब 1400 उत्पादों के आयात पर टैरिफ लगेगा और अलग-अलग उत्पाद पर अलग-अलग टैरिफ लगाया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशों पर पड़ेगा टैरिफ का ज्यादा असर

बता दें कि मैक्सिको के टैरिफ का झटका उन देशों को सबसे ज्यादा लगेगा, जिनके साथ मैक्सिको की ट्रेड डील नहीं है. वहीं मैक्सिको के टैरिफ से सबसे ज्यादा चीन, भारत, साउथ कोरिया, थाइलैंड और इंडोनेशिया प्रभावित होंगे. इनसे मैक्सिको ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल, स्टील समेत अन्य सामान आयात करता है. सीनेट में पारित प्रस्ताव के अनुसार, नई ट्रेड डील के तहत 50 प्रतिशत टैरिफ वसूला जाएगा. वहीं जिन पर पहले से टैरिफ लगा है, उनमें से कुछ का टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया है और कुछ का कम रहेगा.

मैक्सिको ने इस वजह से लगाया है टैरिफ

बता दें कि सीनेट में टैरिफ बढ़ाने वाले प्रस्ताव को 76 वोट मिले, जबकि 5 लोगों ने इसके विरोध में वोट दिया. सीनेट में बताया गया है कि मैक्सिको ने भी अमेरिका की तर्ज पर टैरिफ बढ़ाया है और इसका मकसद देश के स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना है. व्यापारियों ने टैरिफ का जमकर विरोध किया है. वहीं विश्लेषकों और प्राइवेट सेक्टर का कहना है कि अमेरिका को खुश करने के लिए टैरिफ को लेकर फैसला किया है, वहीं सरकार का मकसक घाटे को कम करने के लिए 3.76 अरब डॉलर का राजस्व भी कमाना है.

विज्ञापन

कैसे हैं भारत के साथ मैक्सिको के संबंध?

बता दें कि भारत और मैक्सिको के संबंध आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं। दोनों देश G20 के सदस्य हैं और साल 2025 में संबंधों का 75वां वर्ष यानी डायमंड जुबली सेलिब्रेट कर रहे हैं. लैटिन अमेरिका में मैक्सिको ने भारत में सबसे ज्यादा निवेश किया हुआ है. भारतीय कंपनियां मैक्सिको के IT, फार्मा, ऑटोमोटिव सेक्टर में एक्टिव हैं. भारत से मैक्सिको फार्मास्यूटिकल्स और ऑटोमोटिव पार्ट्स खरीदता है. साथ ही IT सेवाएं भी लेता है, वहीं मैक्सिको से भारत तेल, मशीनों और मोबाइल-टेलिफोन डिवाइस खरीदता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ