हिजाब पहने बिना कार चला रही मुस्लिम महिला को गोली मारी, इस देश की पुलिस ने ही अंजाम दी वारदात

Iran Hijab Ban Controversy Latest News: ईरान में हिजाब बैन से जुड़ी एक और घटना हुई है। ईरान पुलिस ने एक महिला को हिजाब के कारण गोली मार दी, जिससे महिला ताउम्र के लिए सहारे की मोहताज बन गई। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Iran Police Shot Woman Without Hijab

पुलिस वालों ने महिला को 2 गोलियां मारी।

Police Shot Woman Driving Without Hijab: ईरान में हिजाब को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ है। ईरान की पुलिस ने एक मुस्लिम महिला को सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि वह हिजाब पहने बिना ड्राइविंग कर रही थी। पुलिस के द्वारा रोके जाने और टोके जाने पर भी उसने निर्देशों का पालन नहीं किया। पीड़िता का नाम अरेजू बद्री है, जो 2 बच्चों की मां है, लेकिन अब जिंदगीभर के लिए बिस्तर और दूसरों के सहारे की मोहताज हो गई है। क्योंकि गोली लगने से उसका कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन

31 वर्षीय अरेज़ू बद्री को 22 जुलाई को राजधानी तेहरान से लगभग 121 मील दूर नूर शहर में घर जाते समय पुलिस के द्वारा रोका गया। उसने हिजाब सिर पर अच्छे से नहीं पहना था। टोकने पर भी जब वह उसे ठीक नहीं कर पाई तो उसे गोली मारी गई। पहले कार पर गोली चलाई गई, जो टायर पर लगी। दूसरी गोली अरेजू पर चलाई गई, जो उनकी रीढ़ की हड्डी में लगी। एक गोली उसके फेफड़ों में मिली। दोनों गोलियां निकाल दी गई हैं, लेकिन गोली लगने से उनकी रीढ़ की हड्डी डैमेज हो गई और वे पैरालाइज हो गईं।

विज्ञापन

ईरान पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई को सही बताया

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अरेजू के बारे में पुलिस ने ही उसके परिजनों को बताया। परिजन मौके पर आए और उसे नूर शहर के अस्पताल में ले गए, जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे 72 मील दूर बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। ऑपरेशन किया गया, लेकिन डॉक्टर गोली नहीं निकाल पाए। वारदात के एक सप्ताह बाद उन्हें तेहरान ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों ने सर्जरी करके रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली निकाली। नूर के पुलिस प्रमुख कर्नल अहमद अमिनी ने अरेजू बद्री का नाम नहीं बताया, लेकिन इस बात की पुष्टि की कि ड्राइवर ने पुलिस के आदेशों का पालन नहीं किया और अधिकारियों ने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन

उन्होंने ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी को बताया कि ईरानी कानून के तहत गोलीबारी जायज थी। यह स्पष्ट नहीं है कि अरेजू बद्री ने कानून के अनुरूप सिर पर स्कार्फ पहना था या कुछ भी नहीं पहना था, लेकिन उन पर कार्रवाई की गई और उनकी कार पर एक जब्ती नोटिस लगाया गया। नोटिस से ही पता चलता है कि कानून के कई उल्लंघन अरेजू ने किए थे, इसलिए उन पर की गई कार्रवाई बिल्कुल सही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ