Video: देखिए कैसा दिखता है चांद? एस्ट्रोनॉट ने पृथ्वी के पीछे चंद्रमा का खूबसूरत नजारा किया कैप्चर

Moon Video Viral: अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा का बेहद खूबसूरत वीडियो बनाया है, जिसे देखकर दिल खुश हो जाएगा। इतना मनमोहक नजारा आज तक नहीं देखा होगा। अंतरिक्ष की दुनिया वाकई बेहद अद्भुत है, इसका अंदाजा यह वीडियो देखकर लगा सकते हैं।

Timelapse Video NASA America Astraunt

हरे और लाल रंग की रोशनियों के बीच चंद्रमा।

विज्ञापन

Beautiful View of Moon: अंतरिक्ष की दुनिया का सबसे खूबसूरत नजारा देखेंगे तो आंखें खुली रह जाएंगी। आज तक का सबसे खूबसूरत वीडियो अंतरिक्ष यात्रियों ने कैप्चर करके भेजा है, जिसे नासा ने शेयर किया। नासा के अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने उस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद किया, जब चंद्रमा मैग्नेटिक स्टॉर्म के कारण बने औरोरा के बीच पृथ्वी के पीछे अस्त हो रहा था। मैग्नेटिक स्टॉर्म से जो रंगबिरंगी रोशनी पैदा हुई, उसके बीच धरती ग्रह अंतरिक्ष में अभूतपूर्व रूप में दिखाई दे रहा है। इस अद्भुत दृश्य को कैद करके अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने एक टाइमलैप्स वीडियो अपने X हैंडल पर पोस्ट किया, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी के पीछे अस्त होता हुआ दिखाई दे रहा है, जो लाल और हरे रंग की रोशनियों से भी चमक रहा है।

 

विज्ञापन

अंतरिक्ष यात्री ने वीडियो बनाकर लेंस का परीक्षण किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पल को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से कैद किया। टाइमलैप्स वीडियो में खूबसूरत सूर्योदय भी दिखाया गया है, जिसके कारण सोयूज अंतरिक्ष यान हल्के नीले रंग से चमकने लगा। मैथ्यू डोमिनिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अनुभव के बारे में बताते हुए लिखा कि अद्भुत नजारा, अंतरिक्ष यान के नए लेंस का परीक्षण करने का इससे अच्छा और अनूठा अवसर कोई हो ही नहीं सकता था। सौर विस्फोटों के पूरा आसमान रोशनियों से जगमगा रहा है। मैग्नेटिक स्टॉर्म सूर्य से निकलने वाले कणों का परिणाम हैं, जो पृथ्वी के वायुमंडल के साथ संपर्क में आकर रोशनी पैदा करते हैं। यह मैग्नेटिक स्टॉर्म आते रहेंगे, जिससे अंतरिक्ष में रहकर बाहर झांकने वालों के लिए खूबसूरत खगोलीय नजारे देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ