ट्रेन से प्लेन तक सब कुछ ठप, पैसेंजर न आ पाएंगे न जा पाएंगे; जानें दुनियाभर में कहां-कैसे मचा है हड़कंप?

Global IT Shutdown Updates: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी आने से दुनियाभर में एयरलाइंस और ट्रेन सेवाएं ठप हो गई हैं। बैंकिंग से लेकर लाइव प्रसारण तक सब कुछ बंद है। सबसे ज्यादा परेशानी हवाई सेवाओं को लेकर खड़ी हुई है, क्योंकि लैंडिंग नहीं हो पा रही है।

Indigo Airline

Indigo Airline

Global IT Shutdown Side Effect: दुनियाभर के देश आज एक अजीबोगरीब परेशानी से जूझ रहे हैं। अचानक माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन हो गया और पूरी दुनिया में एयरलाइंस से लेकर ट्रेन सेवाएं तक ठप हो गईं। रेडियो, टीवी प्रसारण बैंकिंग, टेलिकॉम सेवाएं ठप हो गई हैं। ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव प्रसारण और लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं बंद हो गई हैं। फ्लाइट्स आसमान में अटक गई हैं। ट्रेनें पटरियों पर रुक गई हैं। पैसेंजर्स आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

फ्लाइटों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है, जिसके कारण लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियातन एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइस जेट समेत कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइटें कैंसिल कर दी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से भी पैसेंजर्स को अलर्ट किया गया है कि वे परेशान न हों, लेकिन एयलाइंस की सेवाएं ठप हैं। बहाली होते ही बता दिया जाएगा। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्वर डाउन हुआ है।

विज्ञापन

क्या समस्या आई है?

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस ठप हो गई है। विंडोज 10 में नए क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण सर्वर में तकनीकी खराबी आई। एंटी-वायरस और एंडपॉइंट सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने जैसे ही सर्वर को अपडेट करना शुरू किया, BSOD एरर विंडो पर आने लगा। इससे पहले की कंपनी कुछ कर पाती, भारत-अमेरिका समेत दुनियाभर के देशों में सेवाएं रुक गईं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं। फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। भारत में इंडिगो, आकासा और स्पाइसजेट ने भी सेवा ठप होने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। क्योंकि कंप्यूटर्स पर रिकवरी स्क्रीन अटक गई है।

विज्ञापन

स्पाइस जेट ने एक बयान जारी करके अपने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप सहित सभी ऑनलाइन सेवाओं में तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे नवीनतम अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों की जांच करते रहें। स्पाइस जेट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की बुकिंग, चेक-इन और टिकट रद्द करने के लिए हवाई अड्डे पर काउंटर पर संपर्क करें। यात्री स्पाइस जेट के कॉल सेंटर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

कंपनियों की ओर से जारी किए गए बयान

  1. अकासा एयरलाइंस ने बयान जारी किया है कि कंपनी की ऑनलाइन सेवाएं दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर बाधित हुई हैं। असुविधा के लिए खेद है, समस्या का समाधान जल्दी निकाल लिया जाएगा।
  2. अमेरिका की अल्ट्रा लो-कॉस्ट एयरलाइंस फ्रंटियर ने बयान जारी किया है कि माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण एयरलाइन की ऑनलाइन सर्विस ठप है।
  3. एयर इंडिया ने भी बयान जारी करके यात्रियों से माफी मांगी और सर्वर डाउन होने पर खेद जताया। यात्रियों से सहयोग करने की अपील की गई है।
  4. माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने से ब्रिटेन में स्काई न्यूज चैनल का लाइव टेलिकास्ट सुबह से बंद है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने इसकी पुष्टि की।
  5. ऑस्ट्रेलिया की टेलीकॉम कंपनी टेल्स्ट्रा ग्रुप का काम ठप हो गया है। लंदन में स्टॉक एक्सचेंज का काम बंद पड़ा है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ