G20 Summit: दिल्ली आएंगे व्लादिमीर पुतिन! 9 और 10 को होगा सम्मेलन, रूस ने दौरे को लेकर कही ये बड़ी बात

Ukraine Crisis, ICC, Russia Ukraine War, Valadmir Putin
विज्ञापन

G20 Summit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के अंत में भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं। इस बात के संकेत सोमवार को क्रेमलिन ने दिए हैं।

दरअसल, क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव से पूछा गया कि क्या भारत में होने वाले शिखर सम्मेलन में पुतिन आएंगे? इस पर प्रवक्ता ने कहा कि इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं किया गया है।

Advertisment

पिछले दो सम्मेलनों में नहीं पहुंचे पुतिन

पुतिन भारत आए तो यह बीते तीन साल में पहली बार होगा जब वे जी-20 मीटिंग में हिस्सा लेंगे। 2022 में इंडोनिशया के बाली में हुए जी-20 सम्मेलन में वे नहीं गए थे।

उन्होंने यूक्रेन के हमले को लेकर पश्चिमी देशों के दबाव के बीच विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को अपनी जगह हिस्सा लेने के लिए भेज दिया था। वहीं, रोम में हुए जी-20 में भी पुतिन नहीं गए थे।

विज्ञापन

सितंबर को दिल्ली में होगा सम्मेलन

आगामी 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन होना है। पेस्कोव ने कहा कि रूस जी-20 प्रारूप में अपनी पूर्ण भागीदारी जारी रखता है, हम इसे जारी रखने का इरादा रखते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ