नई दिल्ली: मगरमच्छ को यूं ही ‘पानी का दैत्य’ नहीं कहा जाता है। इसके सामने इंसान या जानवर में से कोई भी आ जाए तो उसका बच पाना नामुमकिन है। ताजा मामला मलेशिया की है। यहां एक बुजुर्ग को मगरमच्छ निगल गया। मामला कुछ ऐसा है कि इसकी जानकारी के बाद लोग हैरान हैं।

विज्ञापन

crocodile

विज्ञापन

डेली स्टार और मिरर वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, मलेशिया के तवाओ में एक 14 फीट लंबे दैत्याकार मगमरमच्छ ने एक बुजुर्ग को अपना निवाला बना लिया, जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तब मगरमच्छ का पेट फाड़कर बुजुर्ग को निकाला गया।

विज्ञापन

चार दिनों से गायब था बुजुर्ग

मगरमच्छ का निवाला बने बुजुर्ग की पहचान 60 साल के एडी बांगसा के रूप में हुई है। एडी बांगसा पेशे से किसान है, जो चार दिनों से गायब था। एडी बांगसा के गायब होने के बाद उसके परिजन ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजन को समझ नहीं आ रहा था कि एडी बांगसा कहां गया। तभी उनकी नजर खेत में मौजूद 14 फीट लंबे दैत्याकार मगरमच्छ पर पड़ी।

लोगों को लगा कि शायद इस मगरमच्छ ने एडी बांगसा को अपना निवाला बना लिया है। बांगसा के परिजन ने इलाके के वन्यजीव विभाग से संपंर्क किया। जब वन्यजीव विभाग के प्रतिनिधियों ने मगरमच्छ को पकड़कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसने ही बुजुर्ग को अपना निवाला बनाया है।

विज्ञापन

मगरमच्छ का पेट फाड़कर किसान को निकाला

बांगसा के परिजन की अपील पर वन्यजीव विभाग के प्रतिनिधियों मगरमच्छ के पेट को फाड़कर बुजुर्ग को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तवाओ फायर एंड रेस्क्यू स्टेशन के प्रमुख जेमिशिन उजिन के मुताबिक, मगरमच्छ को पहले गोली मारी गई और फिर उसके पेट को फाड़कर बांगसा के शरीर के टुकड़ों को बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक मगरमच्छ का वजन करीब 800 किलो था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ