जज साहब, मैं 'पीता' नहीं, मेरे शरीर में खुद बनती है 'शराब', कोर्ट में युवक की अनोखी दलील ने चौंकाया 

Body makes its own alcohol: बेल्जियम पुलिस ने एक युवक को डंकन ड्राइविंग केस में पकड़ा था। आरोपी ने कोर्ट में बताया कि उसे ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम है। इस बीमारी के चलते उसके शरीर का कार्बोहाइड्रेट अल्कोहल में परिवर्तित हो जाता है।

auto brewery syndrome

Belgian man body makes its own alcohol: यूरोप की बेल्जियम कोर्ट में उस समय बड़ा हास्यप्रद माहौल हो गया, जब डंकन ड्राइविंग में पकड़े गए एक युवक ने जज के सामने ये दलील दी कि उसने शराब नहीं पी थी, बल्कि उसके शरीर में खुद शराब बनती है।

विज्ञापन

ब्रेथ एनालाइजर जांच में पता चला कि शराब पी है

दरअसल, 40 वर्षीय Anse Ghesquiere पर ये आरोप था कि वह शराब पीकर कार चलाते हुए पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार साल 2022 में सड़क पर वाहन जांच के दौरान एंसी की ब्रेथ एनालाइजर जांच की गई। जांच में पता चला कि उसके शरीर में शराब की मात्रा 0.91 mg है। जबकि नियमों के अनुसार वाहन चलाते हुए अगर शराब की मात्रा 0.22 mg से अधिक है तो यह अपराध है। इसके लिए जुर्माना और जेल की सजा है।

विज्ञापन

पहले भी शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया था

पुलिस का आरोप था कि एंसी इससे पहले भी साल 2019 में शराब पीकर वाहन चलाने के दौरान पकड़ा गया था। एंसी ने पुलिस के आरोपों को नाकार दिया और कोर्ट में मुकदमा लड़ने का निर्णय लिया। एंसी के वकील ने कोर्ट को बताया कि उसे ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम (auto brewery syndrome) नामक एक बीमारी है। इस बीमारी में उसके शरीर में ऐसे रसायन बनते हैं जिससे ब्रेथ एनालाइजर जांच करने में शरीर में शराब होने का शक होता है। मेडिकल पेपर देखने के बाद कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया।

विज्ञापन

क्या होता है auto brewery syndrome ?

डॉक्टरों के अनुसार ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम (एबीएस) में पीड़ित का पाचन तंत्र खराब हो जाता है। इस बीमारी से पीड़ित के पेट में यीस्ट की मात्रा ज्यादा हो जाती है। जिसके कारण व्यक्ति का शरीर कार्बोहाइड्रेट को अल्कोहल में परिवर्तित कर देता है। यह सिंड्रोम किसी भी मादक पेय का सेवन किए बिना पीड़ित के शरीर में नशे जैसे लक्षणों को दर्शाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ