'4 कॉलेज 4 डिग्रियां 4 स्पेस मिशन'; कौन हैं दुनिया की पहली अंतरिक्ष यान उड़ाने वाली Eileen Collins

Eileen Collins First Female Space Shuttle Pilot: आज के दिन दुनिया की पहली अंतरिक्ष यान उड़ाने वाली महिला बनने वाली एलिन कोलिंस सिर्फ 36 दिन स्पेस में रही। जानिए उनके बारे में…

Eileen Collins First Female Space Shuttle Pilot

अंतरिक्ष यान उड़ाने वाली दुनिया की पहली महिला एलिन कोलिंस एक मिशन के दौरान।

विज्ञापन

First Female Pilot of Space Shuttle Mission: 4 यूनिवर्सिटी से 4 अलग-अलग विषयों में 4 डिग्रियां लीं। अंतरिक्ष की दुनिया से जुड़कर एस्ट्रोनॉट बनीं और 4 स्पेस मिशन का हिस्सा रहीं। पूरे करियर में 36 दिन अंतरिक्ष में बिताए और दुनिया की पहली अंतरिक्ष यान उड़ाने वाली पहली महिला बनीं। इस शख्सियत का नाम है Eileen Collins, जिन्होंने 3 फरवरी 1995 को पहली बार बतौर पायलट डिस्कवरी स्पेस शटल STS-63 उड़ाया और रूसी मीर अंतरिक्ष स्टेशन तक ले गईं।

 

Advertisment

27 साल के करियर में 537 घंटे अंतरिक्ष में बिताए

डिस्कवरी 8 दिन 6 घंटे और 28 मिनट अंतरिक्ष में रहने के बाद 11 फरवरी 1995 को KSC पर वापस उतरी। इसके बाद 23 जुलाई 1999 को एलिन कोलिंस अंतरिक्ष में स्पेस शटल की कमान संभालने वाली पहली महिला भी बनी। 27 साल की सर्विस के बाद मई 2006 में एलिन नासा से रिटायर हुईं और आजकल न्यूयॉर्क में रहती हैं। एलिन कोलिंस ने 4 स्पेस मिशन STS-63 डिस्कवरी, STS-84 अटलांटिस, STS-93 कोलंबिया, STS-114 डिस्कवरी में 537 घंटे से अधिक समय अंतरिक्ष में बिताया।

 

विज्ञापन

साइंस, गणित, मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट

19 नवंबर 1956 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में जन्मी कोलिंस ने 4 अलग-अलग विश्वविद्यालयों से विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र और प्रबंधन में डिप्लोमा किया। वह बचपन से अंतरिक्ष यात्री बनने और अंतरिक्ष यान उड़ाने का सपना देखती थी। ग्रेजुएशन के बाद AFROTC जॉइन किया और वेंस एयरफोर्स बेस में अंडर ग्रेजुएट पायलट ट्रेनिंग के लिए सेलेक्ट हुईं।

विज्ञापन

ट्रेनिंग के बाद उन्हें T-38 टैलोन जेट का प्रशिक्षक बनाया गया। 1986 में वे अमेरिकन एयरफोर्स एकेडमी में नियुक्त हुईं। वे अमेरिकी वायुसेना के टेस्ट पायलट स्कूल में दाखिला लेने वालीं दूसरी महिला बनीं। कोलिंस ने एकेडमी में 4 साल बिताए और नासा ने उन्हें एकेडमी से चुने गए 13 अंतरिक्ष यात्रियों की टीम में शामिल किया।

 

विज्ञापन

चंद्रा एक्सरे वेधशाला को अंतरिक्ष में लॉन्च किया

कोलिंस ने नासा में कई साल ट्रेनिंग की और डिस्कवरी चलाने के लायक बनीं। 3 फरवरी 1995 को वे STS-63 मिशन का हिस्सा बनीं और डिस्कवरी स्पेस शटल को रूसी मीर अंतरिक्ष स्टेशन तक लेकर गईं। 2 साल बाद 1997 में कोलिंस STS-84 का हिस्सा बनीं। कोलिंस का तीसरा स्पेस मिशन उनके और नासा दोनों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

विज्ञापन

क्योंकि STS-93 ने कोलिंस की कमान में चंद्रा एक्स-रे वेधशाला को पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च किया था। 26 जुलाई 2005 को कैनेडी स्पेस सेंटर से STS-114 ‘रिटर्न टू फ़्लाइट’ मिशन लॉन्च किया गया। कोलिंस ने कमांडर बनकर इस मिशन को लीड किया। 1978 से 2005 तक उन्होंने नासा में सेवाएं दी और मई 2006 में कोलिंस ने नासा से रिटायरमेंट ले ली।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ