Iran President Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में इब्राहिम रईसी की मौत होने की आशंका

Iranian President Helicopter Crash Update : पूर्वी अजरबैजान में कोहरे की वजह से ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्‍टर हादसे का शिकार हो गया। इसे लेकर ईरान की सेना की ओर से राष्ट्रपति की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

Iran President Helicopter Crash

Iran President Helicopter Crash

Iran President Ibrahim Raisi Helicopter Crash : ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार की शाम को क्रैश हो गया था, जिसमें उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, न्यूज 24 इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। इंटरनेशनल मीडिया का कहना है कि इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत हेलीकॉप्टर में मौजूद लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन अपने हेलीकॉप्टर से पड़ोसी देश अजरबैजान से लौट रहे थे। उनके हवाई काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, जिनमें से दो तो सुरक्षित लौट आए, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे के बाद ईरान की एजेंसियों की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक राष्ट्रपति का कोई सुराग नहीं लग पाया।

जानें अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने क्या कहा

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति रईसी की मौत की पुष्टि हो गई है। ईरान के सर्वोच्च नेता का कहना है कि अगर हमें इस बात का सबूत मिलता है कि ईरान के राष्ट्रपति की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में इजरायल का हाथ है तो हम उन्हें कल्पना से परे जवाब देंगे।

घटनास्थल के आसपास 40 बचाव दल तैनात

ईरानी एजेंसी रेड क्रिसेंट का कहना है कि घटनास्थल के आसपास 40 अलग-अलग बचाव दल तैनात कर दिए गए हैं। बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को घने कोहरे समेत अन्य समस्याओं की वजह की हेलीकॉप्टर की तलाश में मुश्किलें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जल्द से जल्द बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच जाएंगी।

क्या है हादसे का कारण

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेलीकॉप्टर हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। घने कोहने के चलते हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई, जिससे विमान क्रैश हो गया। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ही हेलीकॉप्टर क्रैश की असली वजह सामने आ सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ