हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मोजतबा खामेनेई 'जिंदा भी हैं या नहीं', ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया जवाब, वे पूरी तरह ठीक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के जिंदा होने पर संदेह जताया है. ट्रंप ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वे अभी जिंदा भी हैं . अब तक कोई उन्हें देख नहीं पाया. वहीं, ईरान ने भी ट्रंप के इस दावे पर अपना जवाब दिया है.

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के जिंदा होने पर ही संदेह जताया है. ट्रंप ने NBC News को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मोजतबा अभी जीवित हैं, क्योंकि अब तक कोई भी उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देख पाया है. इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से ईरान की मौजूदा स्थिति और वहां के नेतृत्व पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मोजतबा जिंदा भी हैं या नहीं. अब तक कोई उन्हें नहीं दिखा पाया है.” उन्होंने अफवाहों का जिक्र करते हुए आगे कहा, “मैं सुन रहा हूं कि वह जिंदा नहीं हैं, और अगर हैं तो अपने देश के लिए कुछ बुद्धिमानी भरा काम करें, यानी सरेंडर कर दें.” , जबकि ईरान सरकार ने इन अफवाहों का खंडन किया है और कहा है कि वे पूरी तरह ठीक हैं तथा सेना का नेतृत्व कर रहे हैं.

जंग के बीच ट्रंप का होर्मुज स्ट्रेट पर दावा

ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष पर भी बात की. उन्होंने दावा किया कि ईरान समझौता चाहता है, लेकिन शर्तें अमेरिका के लिए अभी अनुकूल नहीं हैं. अमेरिकी सेना ने ईरान की ज्यादातर मिसाइलों और ड्रोन्स को नष्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही ईरान की समुद्री क्षमताओं को भी पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. साथ ही कई देश होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखने में अमेरिका की मदद करने को तैयार हैं.

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भी उठाए सवाल

अमेरिकी रक्षा मंत्री पेट हेगसेथ ने भी मोजतबा की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि ईरान के पास इतने सारे कैमरे और रिकॉर्डिंग उपकरण होने के बावजूद नया नेता सामने क्यों नहीं आ रहा? उन्होंने आरोप लगाया कि मोजतबा डरे हुए हैं, घायल हैं या भाग रहे हैं, इसलिए केवल लिखित बयान जारी हो रहे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लगी तस्वीर को AI-जनरेटेड भी बताया गया है.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola