Cave on Moon: अब चंदा मामा के घर मनाने जाएंगे छुट्ट‍ियां! वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, ढूंढ निकाली गुफा

Cave on Moon: वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सफलता के बाद इंसानों के चांद पर बसने का सपना पूरा हो सकता है। वैज्ञानिकों ने चांद पर एक गुफा की खोज की है, जो 100 मीटर गहरी बताई जा रही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि चांद पर अभी ऐसी और गुफाएं हो सकती हैं।

Discovery of cave on moon

Discovery of cave on moon-Photo BBC

विज्ञापन

Cave on Moon Latest Update: स्‍पेस साइंस में वैज्ञान‍िकों को एक और बड़ी सफलता म‍िली है। चांद पर ऐसी चीज म‍िली है, ज‍िससे वहां इंसानी बस्‍ती बसाने की संभावनाएं बहुत ज्‍यादा बढ़ गई हैं। वैज्ञान‍िकों को यहां पर 100 मीटर गहरी गुफा म‍िली है, जो क‍ि इंसानों के ल‍िए स्‍थायी घर साब‍ित हो सकती है। शोधकर्ताओं का मानना है क‍ि ऐसी सैकड़ों गुफाएं चांद पर हो सकती हैं। यह खोज इसल‍िए भी अहम है क्‍योंक‍ि दुन‍ियाभर के देश चांद पर इंसानों को बसाना चाहते हैं, लेक‍िन वहां न‍िकलने वाली रेड‍िएशन से उन्‍हें बचाना बहुत जरूरी होगा। वहां पर मौसम भी बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

विज्ञापन

अंतर‍िक्ष में जाने वाली पहली ब्रि‍ट‍िश एस्‍ट्रोनॉट हेलेन शरमन ने बीबीसी से बात करते हुए कहा क‍ि यह जो नई सुरंग का पता चला है, यह इंसानों के ल‍िए एक अच्‍छा बेस हो सकता है। उम्‍मीद है क‍ि अगले 20-30 साल में इंसान चांद पर रहने लगेंगे। मगर उनका यह भी कहना है क‍ि यह गुफा इतनी ज्‍यादा गहरी है क‍ि वहां उतरने के ल‍िए एस्‍ट्रोनॉट्स को जेट पैक्‍स या फ‍िर ल‍िफ्ट की जरूरत पड़ सकती है।

इन्‍होंने खोजी गुफा

इटली की ट्रेंटो यून‍िवर्स‍िटी के लॉरेंजो ब्रूजोन और ल‍ियोनार्डो कैरर ने रडार की मदद से इस गुफा को ढूंढ न‍िकाला है। रडार के इस्‍तेमाल से उन्‍होंने चांद की पथरीली सतह पर एक छेद से अंदर देखने की कोश‍िश की। यह गुफा इतनी व‍िशाल है क‍ि धरती से ब‍िना क‍िसी उपकरण के भी देखी जा सकती है और यह वही जगह है, जहां 1969 में Apollo 11 उतरा था। गुफा में चांद की सतह की ओर एक रोशनदान है और नीचे की ओर जाता रास्‍ता है, जो शायद और आगे अंडरग्राउंड जाता है।

अरबों साल पहले बनी होगी गुफा

माना जा रहा है क‍ि यह गुफा अरबों साल पहले तब बनी होगी जब चांद पर लावा बह रहा होगा और पत्‍थरों के बीच इसकी वजह से एक सुरंग बन गई होगी। धरती पर ठीक ऐसी ही स्‍थ‍ित‍ि स्‍पेन के लैंजारोटे के पास बनी ज्‍वालामुखी से बनी गुफाएं हैं। प्रोफेसर कैरर ने बताया क‍ि शोधकर्ताओं ने स्‍टडी के ल‍िए इन गुफाओं का दौरा क‍िया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ