आंख जैसे दिखने वाले इस ग्रह पर हो सकता है जीवन! वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला अनोखा प्लैनेट

Super Earth: वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है जो आंख की तरह दिखता है और जहां की परिस्थितियां काफी हद तक धरती जैसी ही हैं। माना जा रहा है कि यहां जीवन हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस ग्रह पर पानी भी है और यहां का तापमान भी रहने लायक है। इस रिपोर्ट में जानिए इस अनोखे ग्रह के बारे में सब कुछ।

Exoplanet LHS 1140 b

Exoplanet LHS 1140 b (B.Gougeon/Université de Montréal)

विज्ञापन

Search Of Alien Life : इस ब्रह्मांड में धरती के अलावा कहीं और भी जीवन होने का विचार हमेशा से वैज्ञानिकों, लेखकों को अपनी ओर आकर्षित करता आया है। इसे लेकर खोजबीन भी लगातार चलती रहती है। हालांकि, अभी तक धरती के अलावा कहीं और जीवन होने का पुख्ता सबूत तो नहीं मिल पाया है। लेकिन, एस्ट्रोनॉमर्स ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है जिसके बारे में माना जा रहा है कि वहां पर एलियन लाइफ होने की अच्छी खासी संभावना है।

इस प्लैनेट का नाम LHS 1140 b रखा गया है। यह एक एक्सोप्लैनेट है जो लगभग 48 प्रकाश वर्ष दूर Cetus आकाशगंगा में स्थित है। एक्सोप्लैनेट उन ग्रहों को कहते हैं जो हमारे सौरमंडल से बाहर होते हैं। वहीं, प्रकाश वर्ष या Light Year वह दूरी होती है जो प्रकाश एक साल में तय करता है। यह अनोखा प्लैनेट इंसान की आंख जैसा दिखता है और इसका आकार धरती से 1.7 गुना है। माना जा रहा है कि यह ग्रह पानी या बर्फ से कवर हो सकता है।

Advertisment

पानी भी है और तापमान भी परफेक्ट

पानी को जीवन के लिए अनिवार्य एलीमेंट्स में से एक माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह ग्रह एक चट्टानी ग्रह है जिस पर कुछ मात्रा में पानी मौजूद है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के जरिए जुटाया गया डाटा संकेत देता है कि इस प्लैनेट पर इसके द्रव्यमान का 10 से 20 प्रतिशत पानी हो सकता है। इसके अलावा इसकी लोकेशन बताती है कि यह न तो बहुत गर्म है और न ही बहुत ठंडा। इसकी सतह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है।

विज्ञापन

धरती जैसा है यह अनोखा एक्सोप्लैनेट

इस ग्रह की खासियतें यहीं खत्म नहीं होती हैं। डाटा संकेत देता है कि इस प्लैनेट पर वातावरण भी है। धरती की तरह इसमें नाइट्रोजन की अधिकता होने की संभावना है। इस तरह से वातावरण, पानी और तापमान के कॉम्बिनेशन को देखते हुए वैज्ञानिक इस आइडिया को लेकर बहुत पॉजिटिव हैं कि यह ग्रह काफी हद तक धरती जैसा है। ऐसे में यहां जीवन होने की संभावना भी काफी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसे इंसानों के रहने लायक बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ