News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Dawood Ibrahim Dead or Alive : पिछले कुछ दिनों से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम फिर से सुर्खियों में चल रहा है। इसका कारण उसे जहर दिए जाने की अफवाह है। कोई इस बात को सही बता रहा है तो कोई गलत। लेकिन अब उसके करीबी सहयोगी छोटा शकील ने इन अफवाहों की असलियत बताई है। छोटा शकील के मुताबिक दाऊद की तबीयत एकदम ठीक है और उसकी मौत की खबरें कोरी अफवाहें हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर अफवाह चली थी कि दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया है और उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे लेकर पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने भी ट्वीट किए थे और इस बात को सही बताया था। लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार छोटा शकील ने दावा किया है कि वह पाकिस्तान में दाऊद से मिल चुका है और उसकी तबीयत बिल्कुल दुरुस्त है।
Right now, only one person can confirm if Dawood Ibrahim is alive or not…@zoo_bear can you please confirm and let us know if your abbu is alive or not? 🤔#DawoodIbrahim #UnknownMan pic.twitter.com/QgDU4ZiDXG
— Shayan (@ShayanKrsna) December 18, 2023
रिपोर्ट के अनुसार इंटेलिजेंस सोर्सेज ने इस बात से इनकार किया है कि दाऊद इब्राहिम के किसी सहयोगी ने उसे जहर दिया है। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का मेहमान है और वह सुरक्षित है क्योंकि उसकी सुरक्षा करने वाले खासे वफादार हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी दाऊद को काफी अहम मानती है और भारत में आतंकी डर फैलाने के लिए एक जरूरी माध्यम के रूप में देखती है।
बता दें कि आईएसआई हमेशा दाऊद इब्राहिम पर करीबी नजर बनाए रखती है क्योंकि वह अमेरिका के रडार पर भी है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ समय में भारत में वांटेड कई आतंकवादियों की पाकिस्तान में ही अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या किए जाने के मामले सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार आईएसआई इस बात को लेकर चिंतित है कि भारत में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उसके कुछ ऐसेट्स पर हमला हो सकता है।
ये भी पढ़ें: पहले भी 3 बार हो चुकी दाऊद की ‘मौत’
ये भी पढ़ें: गली का गुंडा कैसे बना अंडरवर्ल्ड का डॉन
ये भी पढ़ें: चीन में भूकंप से हाहाकार, 111 की मौत
ये भी पढ़ें: आइसलैंड में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।