---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

गाजा में युद्धविराम की मांग, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के सामने लोगों ने किया प्रदर्शन

Ceasefire Demand in Gaza: प्रदर्शनकारी एक-एक करके खड़े हुए और प्रदर्शन करने लगे। सांसदों को कई बार सुनवाई स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

---विज्ञापन---

Ceasefire Demand in Gaza: गाजा में युद्धविराम की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सीनेट की सुनवाई के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के सामने प्रदर्शन किया। कई लोग भीड़ में खड़े होकर बार-बार चिल्ला रहे थे- “अभी युद्धविराम करो!”

ब्लिंकन और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन व्हाइट हाउस के $106bn नेशनल सिक्योरिटी फंडिंग रिक्वेस्ट के बारे में गवाही दे रहे थे। इसमें हमास के खिलाफ इजरायल के सैन्य प्रयासों का समर्थन करने के लिए 14.3 बिलियन डॉलर शामिल हैं। प्रदर्शनकारी एक-एक करके खड़े हुए और प्रदर्शन करने लगे। राज्य सचिव रुके और सांसदों को कई बार सुनवाई स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

---विज्ञापन---

अवैध रूप से विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में 12 गिरफ्तार

हालांकि कैपिटल पुलिस ने तुरंत प्रदर्शनकारियों को कमरे से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने कहा कि डर्कसन सीनेट कार्यालय भवन के अंदर अवैध रूप से विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में बाधा डालने वालों में से कुछ युद्ध-विरोधी समूह ‘कोडपिंक’ से जुड़े थे, जिसने अमेरिका से यूक्रेन को हथियार भेजना बंद करने का भी आह्वान किया है।

लाल रंग से रंगे हाथ

कई प्रदर्शनकारियों ने गुलाबी रंग की पोशाकें पहन रखी थीं और उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था- “गाजा की घेराबंदी नहीं करें।” उन्होंने अमेरिका से इजराइल को धन भेजना बंद करने का आह्वान किया था। कोडपिंक ने पुष्टि की कि उसके कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। समूह ने कहा, कुछ लोगों ने खून के प्रतीक के रूप में अपने हाथों को लाल रंग से रंग लिया था। ब्लिंकन ने अपने बयान के अंत में प्रदर्शनकारियों और उनकी भावनाओं को स्वीकार किया। उन्होंने कहा- “हम सभी नागरिक जीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी उस पीड़ा को जानते हैं।” हालांकि, उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल के इलियट शहर पर मिसाइल से किया हमला

ब्लिंकन और ऑस्टिन राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा पैकेज का समर्थन करने के लिए सांसदों की पैरवी कर रहे हैं, जिसमें यूक्रेन की रक्षा के लिए $61.4 बिलियन, मानवीय सहायता के लिए $9.2 बिलियन, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा के लिए $2 बिलियन, दक्षिणी सीमा सुरक्षा और प्रवासी मुद्दों के लिए $10.9 बिलियन की मदद शामिल है। नवनिर्वाचित हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कानून का प्रस्ताव रखा है जो इजराइल को आपातकालीन स्थिति में 14.3 बिलियन डॉलर भेजेगा।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 01, 2023 12:21 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola