Canada: राम मंदिर की दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने कार्रवाई की मांग की

Canada, Ram Mandir, Canada Temple, Canada Ram Mandir

Canada: कनाडा के मिसिसॉगा में राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की है। मामले की जानकारी के बाद कनाडा के टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी निंदा की है और कनाडा सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

भारतीय दूतावास ने कहा कि हम मिसिसॉगा में राम मंदिर को ग्राफिटी (स्प्रे पेंटिंग) करने और उस पर भारत विरोधी नारे लिखने की निंदा करते हैं। हमने कनाडा की सरकार से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कनाडा में एक साल में ऐसी चौथी घटना

कनाडा में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की पिछले एक साल में ये चौथी घटना है। जनवरी में कनाडा के ब्राम्पटन में हिंदू मंदिर पर भी भारत विरोधी नारे लिखने की घटना हुई थी। इस घटना के बाद भी भारतीय दूतावास ने नाराजगी जाहिर की थी। दूतावास ने कनाडा की सरकार के सामने इस मामले को उठाया था।

सितंबर 2022 को कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भी भारत विरोधी नारे लिखने की घटना सामने आई थी। इससे पहले जुलाई 2022 में भी ग्रेटर टोरंटो इलाके में रिचमंड हिल नाम की जगह पर हिंदू मंदिर में लगाई गई महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने की घटना सामने आई थी। दोनों ही घटनाओं को अंजाम देने के आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ