Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

टोक्यो की नीलामी में टूना फिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, साइज मोटरसाइकिल के बराबर और कीमत 11 करोड़ रुपये

टोक्यो के एक फिश मार्केट में हुई नीलामी में एक टूना फिश को 11 करोड़ की कीमत में खरीदा गया है। बता दें कि इस टूना का साइज एक मोटर बाइक जितना है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Author
Edited By : Ankita Pandey Updated: Jan 6, 2025 22:40

Tokyo Fish Market Auction: एक सुशी रेस्तरां ने टोक्यो के  फेमस मछली बाजार की नीलामी में एक ब्लूफिन टूना खरीदी, जिसके लिए उन्होंने 207 मिलियन येन यानी लगभग 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया। ये टूना 276 किलोग्राम की है और आकार और वजन में एक मोटर बाइक के बराबर है। इस टूना फिश ने 1999 के बाद से इस की दूसरी सबसे अधिक कीमत वाली चीज होने का खिताब हासिल किया। आइए इसके बारे में जानते हैं।

हर साल होती है नीलामी

बता दें कि ये नीलामी नए साल  के दिन हर साल आयोजित की जाती है। ये एक परंपरा है, जिसे टोक्यो के मछली व्यापार केंद्र टोयोसू बाजार में आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बेहतर और समृद्ध वर्ष को दर्शाने वाली पहली टूना के लिए बोली लगाते हैं। इसी सिलसिले में ओनोडेरा ग्रुप लगातार पांच सालों से नीलामी पर अपना दबदबा बनाए रखा है। ओनोडेरा ग्रुप के एक ऑफिसर शिंजी नागाओ ने इसके महत्व को बताते हुए कहा कि पहली टूना सौभाग्य लाने के लिए होती है। हमारी इच्छा है कि लोग इसे खाएं और एक शानदार साल बिताएं। बता दें कि इस मछली की उम्र आमतौर पर 40 साल होती है।

---विज्ञापन---

 

2019 में लगी सबसे महंगी बोली

इस साल की कीमत 2023 में में भुगतान किए गए अमाउंट 114 मिलियन येन यानी 6.2 करोड़ की तुलना में बहुत अधिक है। हालांकि, 2019 में सबसे उच्चतम नीलामी मूल्य का रिकॉर्ड  बनाया गया था । टूना किंग कियोशी किमुरा ने 278 किलोग्राम के ब्लूफिन के लिए 333.6 मिलियन येन की  बोली लगाई थी। बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान बोली लगाने की होड़ काफी हद तक कम हो गई थी, क्योंकि बाहर खाने-पीने पर प्रतिबंध लग गया था, जिससे  रेस्तरां का काम भी बंद हो गया था।

यह भी पढ़ें – भारतीय मूल के सीईओ का दावा! चार साल से नहीं धोए बर्तन, वायरल हुआ बयान

First published on: Jan 06, 2025 10:40 PM

संबंधित खबरें